,

सत्-प्रतिशत जन्म-मृत्यु निबंधन सुनिश्चित कराएं: उपायुक्त

Last Updated on July 4, 2023 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त व अन्य वरीय अधिकारियों के द्वारा जिला सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी स्टेटिकल हैंड बुक का…

Last Updated on July 4, 2023 by Gopi Krishna Verma

जिला सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी स्टेटिकल हैंड बुक का विमोचन करते उपायुक्त व अन्य

गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह समाहरणालय स्थित सभागार कक्ष में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन्म-मृत्यु निबंधन से संबंधित प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त व अन्य वरीय अधिकारियों के द्वारा जिला सांख्यिकी विभाग द्वारा जारी स्टेटिकल हैंड बुक का विमोचन किया गया।

जन्म-मृत्यु निबंधन कार्यशाला में उपस्थित लोग

सत्-प्रतिशत जन्म-मृत्यु निबंधन की महत्ता के बारे में दी गई जानकारी:

प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में सभी उपस्थित सदस्यों को जिला सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा जन्म व मृत्यु निबंधन की महत्ता व उद्देश्यों की जानकारी दी गयी। साथ ही बताया गया कि आगामी 14 जुलाई 2023 से 14 अगस्त 2023 तक राज्य में जिला स्तर एवं प्रखण्ड स्तर पर कोविड- 19 अवधि के दौरान छुटे हुए एवं अन्य छुटे हुए घटनाओं के शत-प्रतिशत निबंधन हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जन-जागरूकता हेतु एवं आमजनों में जन्म-मृत्य की घटना के निबंधन के महत्व को समझाने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार का कायक्रम चलाया जाएगा। इस कार्य में जन्म-मृत्य निबंधन से जुड़े निबंधकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं सहिया, सरकारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इसमें बीते 05 वर्षों में छूटे हुए बच्चों का सर्वे आंगनवाड़ी सेविका द्वारा घर-घर जाकर किया जाएगा। इसी प्रकार एएनएम/सहिया द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों में बीते 05 वर्षों जन्में बच्चों व निबंधन से छूटे बच्चों की सूची तैयार की जाएगी। 05 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों की सूची विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा उपलब्ध करायी जाएगी। सूची में डुप्लीकेसी की जांच प्रखंडों व जिला स्तरपर की जाएगी। इस अभियान में 100 फीसदी निबंधन का कार्य पूर्ण किया जाना है। कार्यशाला में विभिन्न समयावधि में निबंधन हेतु आवेदन करने पर लगने वाले शुल्क और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गयी। साथ ही जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर टास्क फोर्स के गठन, आयोजित होने वाले बैठकों की जानकारी दी गयी और आवश्यक प्रारूप उपलब्ध कराए गए।

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed