Last Updated on June 26, 2026 by Gopi Krishna Verma
निर्जला एकादशी सेवा, दान एवं मानवता को संदेश देने वाला पर्व: अरविंद कुमार

बिरनी। प्रखंड के मोदी सेवा ट्रस्ट की ओर से सरिया के सुप्रसिद्ध उत्तरवाहिनी तीर्थ स्थल राजदह धाम में निर्जला एकादशी के अवसर पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं के बीच शर्बत वितरण किया गया।कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकुल प्रसाद की उपस्थिति में की गई।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य राजेश कुमार, सुमन कुमार, सागर कुमार, मुकेश बर्णवाल, पप्पु मोदी, महावीर मोदी, नयन कुमार, रोहित कुमार, जीवन कुमार उपस्थित रहे। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि निर्जला एकादशी के मौके पर बीते वर्ष से इस कार्यक्रम का आयोजन ट्रस्ट के सदस्यों के सहयोग से हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा भीषण गर्मी के बीच श्रद्धालुओं एवं वृतियों के बीच गुड-दही, गुड-नींबू एवं शीतल पेयजल वितरण किया।

ट्रस्ट के संरक्षक अरविंद कुमार ने कहा निर्जला एकादशी सेवा, दान मानवता को संदेश देने वाला पावन पर्व है। उन्होंने कहा ट्रस्ट हमेशा ऐसे कार्यों में बढ़-चढकर लोगों की सेवा करने में तत्पर रहा है और जरूरतमंद लोगों की सेवा करते आ रहा है।
मौके पर राजदह धाम के समिति अध्यक्ष सुरेश भारती, उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, बसंत कुमार, धर्मवीर कुमार, राजेंद्र वर्मा, सचिव संजय कुशवाहा, कोषाध्यक्ष वासुदेव वर्मा समेत हजारों लोग मौजूद रहे।




