Last Updated on June 21, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। अपराध नियंत्रण को लेकर गिरिडीह पुलिस व गिरिडीह सर्राफा संघ ने ऐतिहासिक पहल की है। हाल के दिनों में सर्राफा कारोबारियों को अपराधियों द्वारा निशाना बनाये जाने को लेकर आभूषण दुकानों में पुलिस प्रशासन व साइबर पुलिस के नंबरों से संबंधित पोस्टर चिपकाए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत पुलिस पदाधिकारियों से संपर्क कर सहायता हासिल की जा सके।

सर्राफा संघ के अध्यक्ष राहुल बर्मन, नगर थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर रतन सिंह व मुफ्फसिल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्याम महतो की अगुआई में आभूषण कारोबारियों के प्रतिष्ठानों में पोस्टर चिपकाए गए व व्यवसायियों को सुरक्षा को लेकर सतर्क किया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि किसी भी आपात स्थिति में सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित सहयोग उपलब्ध कराने का हरसंभव प्रयास करेगी। अध्यक्ष राहुल बर्मन ने कहा कि पोस्टर अभियान की आज शुरुआत की गई। शीघ्र ही सभी आभूषण प्रतिष्ठानों में पोस्टर लगवा दिया जाएगा ताकि किसी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय पर पुलिस को दी जा सके।
मौके पर सचिव राजन बरनवाल ,उपाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, रंजीत स्वर्णकार कोषाध्यक्ष सचिन बर्मन, जीतू बर्मन संरक्षक गोपाल स्वर्णकार, सुबोध बर्मन उपस्थित थे।




