Last Updated on June 20, 2026 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को 5 माह से बकाया मानदेय को लेकर 57 आउटसोर्सिंग कर्मियों की संयुक्त बैठक बुलाई गई । जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी,पीएचसी बरहमसिया,तुलाडीह एवं 8 उप स्वास्थ्य केंद्र बलगो, बैदापहरी,धर्मपुर,मुरैना,बंगराकला,चितनखारी, शीतल टोला,पेशम समेत 57 कर्मियों ने बैठक में भाग लिए।
बैठक का नेतृत्व पंकज कुमार ने किया । उन्होंने बताया कि पिछले 5 माह से बालाजी एवं शिवाजी डिटेक्टिव कंपनी के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,पीएचसी एवं 8 उप स्वास्थ्य केंद्र के 57 कर्मियों का मानदेय बकाया है । उन्होंने कहा कंपनी एक सप्ताह के अंदर बकाया मानदेय भुगतान करे अन्यथा आंदोलन की जाएगी । जिसकी तैयारी भी की जा रही है । आउटसोर्सिंग कर्मियों में 18 सफाई,12 एमएसडब्ल्यू ,1 ओटी, 1 फार्मासिस्ट,2 कंप्यूटर ऑपरेटर ,3 ड्रेसर,2 चालक 1 जीएनएम,18 एएनएम शामिल हैं।
मौके पर प्रतिमा कुमारी,संगीता कुमारी,मुन्नी कुमारी,संजीदा प्रवीण,मीना कुमारी,सोनी कुमारी,नवीन शर्मा,पकंज कुमार,जागेश्वर कुमार,प्रदीप विश्वकर्मा,सत्येंद्र पासवान,बासुदेव मृदा,कार्तिक दास,गौतम दास,अंजू कुमारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।




