गिरिडीह विधानसभा के झामुमो कार्यकर्ताओं की बैठक में SIR पर चर्चा

Last Updated on June 10, 2026 by Gopi Krishna Verma समस्याओं के समाधान के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता: सुदिव्य कुमार गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर बुधवार को उत्सव उपवन गिरिडीह में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह…

Last Updated on June 10, 2026 by Gopi Krishna Verma

समस्याओं के समाधान के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता: सुदिव्य कुमार

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण SIR को लेकर बुधवार को उत्सव उपवन गिरिडीह में गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने किया। बैठक में मुख्य रूप से अनमैप्ड मतदाता और एनोमलीज/ तार्किक विसंगतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि आगामी दो महीने तक चलने वाले एसआईआर प्रक्रिया में सभी कार्यकर्ता और बीएलए टू सजग रहें और मतदाताओं की मदद करें। उन्होंने कहा कि संविधान ने लोकतंत्र में देश के नागरिकों को 18 वर्ष की उम्र के बाद मतदाता बनने का अधिकार दिया है; लेकिन पिछले कुछ वर्षों से लोकतंत्र और संविधान पर कई तरह से हमला किया जा रहा है और लोगों के संवैधानिक अधिकारों को छीना जा रहा है।

यदि इस विशेष गहन पुनरीक्षण में ध्यान नहीं देंगे तो आने वाले दिनों में चुनाव में आप मतदान करने से वंचित कर दिए जायेंगे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए झारखंड सरकार द्वारा आवश्यक दस्तावेजों जैसे जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और वंशावली बनवाने का कार्य किया जाएगा। बैठक में पीरटांड़, गिरिडीह प्रखंड और नगर निगम क्षेत्र के अध्यक्ष, सचिव और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने एसआईआर को लेकर अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं को बताया। जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि शीघ्र पंचायत, प्रखंड, विधानसभा और जिला स्तर पर टीम बनाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।

बैठक में महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, शाहनवाज अंसारी, नूर अहमद, महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार राॅकी, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, झामुमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कोलेश्वर सोरेन, साठू ठाकुर, महिला नेत्री प्रमिला कुमारी, प्रीति भास्कर, रीता दास, निखत प्रवीण, वार्ड पार्षद नीलम झा, अनिल राम, अशोक राम, सैफ अली गुड्डू, रंजीत यादव, हब्लू गुप्ता, दिलीप रजक, मेहताब मिर्जा, प्रधान मुर्मू, बिरजू मरांडी, महावीर मुर्मू, मुखिया आशा देवी, नागेश्वर दास, राकेश रंजन, सन्नी रैन, मुन्ना रजवार, कृष्णा साव, चामो, इम्तियाज अंसारी, अनवर अंसारी, तुफान, ब्रिज मोहन तुरी, तेजलाल मंडल, राधेश्याम मोदक, सचिन शर्मा, पाण्डेय यादव, अनुभव सिंह, शेखर यादव, अभय सिंह, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports