Last Updated on June 8, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सोमवार सुबह को जिले में हुई एक विभत्स घटना ने पूरे जिले वासियों को झकझोर कर रख दिया है। जिसमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरूकडीह गांव में नंदू यादव नामक एक पिता ने अपनी तीन सगी बेटियों की धारदार हथियार से काटकर काल के घर भेज दिया । इस घटना को जिसने भी सुना वह हतप्रभ रह गया।

लोग इस चर्चा में जुट गए कि कोई बाप कैसे अपनी बेटियों का कातिल बन गया। इधर सूचना पाते ही सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो घटना स्थल पर पहुंचे। कातिल पिता नंदू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग जुटे हुए हैं। अब तक घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।




