Last Updated on June 5, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को गिरिडीह पुलिस द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मुहिम की शुरुआत करते हुए पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह द्वारा पुलिस केंद्र गिरिडीह एवं समाहरणालय परिसर में स्वयं अपने हाथों से पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय (प्रथम), पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय (द्वितीय), परिचारी प्रवर तथा परिचारी शामिल थे। इन सभी अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस केंद्र के अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने भी सामूहिक रूप से वृक्षारोपण किया।

जिले के सभी थानों में भी चला सघन वृक्षारोपण अभियान जिला मुख्यालय के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार यह अभियान पूरे जिले में एक साथ चलाया गया। गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी थाना, ओपी के परिसरों में भी संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा व्यापक रूप से फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।

पुलिस अधीक्षक का संदेश
“पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। वृक्ष न सिर्फ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखते हैं। गिरिडीह पुलिस कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक व पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति भी पूरी तरह संवेदनशील है। लगाए गए इन पौधों की देखभाल और इनका संरक्षण करना भी हमारी प्राथमिकता होगी।”




