Last Updated on June 5, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम गांडेय प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी गांडेय ओर प्रखण्ड प्रमुख राजकुमार पाठक ओर JSLPS अभिव्यक्ति फाउंडेशन ओर प्रखण्ड कर्मी, जनप्रतिनिधियों ने विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर प्रखंड में संचालित पुस्तकालय के सभी छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि पर्यावरण हमारे जीवन का आधार है। स्वच्छ वायु, शुद्ध जल, हरियाली और प्राकृतिक संसाधन मानव जीवन को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाते हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण, वनों की कटाई और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से पर्यावरण को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक बनें और दूसरों को भी प्रेरित करें।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख राजकुमार पाठक ने परिसर में पीपल पौधरोपण किया। और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। वृक्ष न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण को संतुलित रखने, वर्षा को बढ़ाने, मिट्टी के कटाव को रोकने तथा जीव-जंतुओं को आश्रय देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।ने यह संदेश दिया कि “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ देश के नाम” जल जंगल, जमीन बचाओ, धरती पे हरियाली लाओ, वृक्ष,पानी और शुद्ध हवाजीवन जीने की अनमोल दवाउपरोक्त पौधरोपण लगाकर हम प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण प्रदान किया जा सकता है। आइए, हम सभी मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पृथ्वी को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त बनाने में अपना योगदान दें।”पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ”; “स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवन”; “हरियाली ही खुशहाली का आधार है।”




