राजगंज के समीप सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, बगोदर विधायक ने पीड़ित परिजनों से मिलकर जताया शोक

0

Last Updated on December 28, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। सरिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पचंबा निवासी मोहन यादव की पत्नी गीता देवी (30 वर्ष) तथा बिरनी प्रखंड के ग्राम बटलोहिया निवासी रामदेव यादव व उनकी मां मोसामात तालिया देवी (70 वर्ष) स्विफ्ट कार से धनबाद इलाज के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तीनो वाहन में सवार की दर्दनाक मौत हो गई।

राजगंज के समीप उनकी कार भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई,जिसमें,रामदेव,गीता देवी, मोसमात तालिया देवी तीनों लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।घटना की जानकारी मिलते ही बगोदर विधायक सह सचेतक श्री नागेन्द्र महतो पीड़ित परिवारों के आवास पर पहुंचे और मृतकों के अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक मौत अत्यंत पीड़ादायक है और इस दुख की घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस दौरान प्रखंड सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, जिप सदस्य अनूप पांडेय,मंडल अध्यक्ष राजदेव साव, मुखिया किशुन राम, पूर्व मुखिया प्रेमचंद कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य अनूप पांडेय, पूर्व मुखिया बिनोद यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सतीश मंडल, विजय प्रसाद मंडल, सागर मंडल, दीपक मंडल, अभिषेक मंडल, रंजीत यादव, बजरंगी यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे और शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *