मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ गिरिडीह में झामुमो का धरना

Last Updated on December 28, 2025 by Gopi Krishna Verma वीजी जी राम जी कानून वापस लेने के लगे नारे गिरिडीह। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ गिरिडीह में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें गिरिडीह के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता…

Last Updated on December 28, 2025 by Gopi Krishna Verma

वीजी जी राम जी कानून वापस लेने के लगे नारे

गिरिडीह। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को खत्म करने के खिलाफ गिरिडीह में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें गिरिडीह के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सिंह और संचालन जिला सचिव महालाल सोरेन ने की। सभा में मनरेगा को फिर से लागू करो, वीजी जी राम जी कानून वापस लो, मजदूरों को काम मांगने का अधिकार देना होगा, मजदूरों को रोजगार की गारंटी देना होगा, महात्मा गांधी का अपमान – नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, तानाशाही बंद करो जैसे नारे लगाए गए।


सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को 100 दिनों का रोजगार की गारंटी देता था और मनरेगा में मजदूर काम मांगते थे। पंद्रह दिनों के अंदर सरकार मजदूरों को काम देने के लिए बाध्य थी। काम नहीं देने पर मजदूरों को बेरोजगारी भत्ता देने का कानून में प्रावधान था। ऐसे कानून को केन्द्र सरकार ने खत्म कर दिया और लोगों को आस्था के नाम पर भड़काने के लिए एक ऐसा कानून वीभी जी राम जी लाया है जिससे मजदूरों का भला होगा न ही गांव का । उन्होंने कहा कि मनरेगा में नब्बे प्रतिशत राशि केन्द्र सरकार को और दस प्रतिशत राशि राज्य सरकार को देने का प्रावधान था अब वीभी जी राम जी में केन्द्र सरकार साठ प्रतिशत और राज्य सरकारों को चालिस प्रतिशत राशि देना होगा। कहा राज्य सरकारों की हालत पहले से खराब है इस हालत में अब आगे इस योजना चलाना कठिन चुनौती साबित होगा।

जमुआ के पूर्व विधायक केदार हाजरा ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब और मजदूर विरोधी सरकार है। देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। पिछले ग्यारह सालों में केन्द्र सरकार ना तो गरीबी उन्मूलन की कोई ठोस योजना बना पाई, ना ही किसान मजदूर के लिए कोई ठोस कानून। उल्टा मजदूरों के शोषण के लिए आठ घंटे के जगह बारह घंटे का कानून लाया। झामुमो नेता प्रणव वर्मा कहा कि केंद्र सरकार केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही है। नाम बदलने से देश विकसित नहीं होगा। जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु और शाहनवाज अंसारी ने कहा कि मनरेगा को खत्म करना आसान नहीं होगा इसको लेकर आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। बरकत अली ने कहा कि महात्मा गांधी भाजपा को सपना में आता है उनका नाम मिटाना आसान नहीं। जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम विश्व के सौ से अधिक देशों में प्रसिद्ध है। भाजपा देश में दोहरी नीति पर काम कर रही है।सभा को झामुमो के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न मंडल, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रमिला मेहरा, दिलीप मंडल, शफीक अंसारी, विजय सिंह, नुनुराम किस्कू, कोलेश्वर सोरेन, महानगर अध्यक्ष राकी सिंह, हसनैन अली, प्रधान मुर्मू, रंजीत राम, असगर अंसारी, ओमप्रकाश महतो, चांद रसीद अंसारी, मुखिया शब्बीर अंसारी, हरगौरी साव, मेहताब मिर्जा, मोजाहिद अंसारी , हरगौरी साव ने भी संबोधित किया।


मौके पर दिलीप रजक, सुमित कुमार, राकेश महतो, मुकेश कुमार, किसुन सोरेन, राकेश रंजन, राकेश कुमार सिंह, मोनू सिंह, अभय सिंह, हरिमोहन कंधवे, जाकिर हुसैन, सईद अख्तर, संजय वर्मा, बढन वर्मा, कासिम अंसारी, मजीद अंसारी, कैलाश यादव, बाबू राम हेम्ब्रम, बिरजू मरांडी,अशोक हेम्ब्रम,नुनुआ हेम्ब्रम, महावीर मुर्मू, अन्थोनी,मुंशी मरांडी, राजकुमार महतो, लोकनाथ सहाय, राजकुमार पांडेय , देवंती भारती, अंजली किस्कू, माला देवी, बहादुर कुशवाहा, उमाचरण दास सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। धरना के बाद उपायुक्त गिरिडीह को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports