JHTET 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जारी की ओएमआर शीट, ऐसे करें चेक
Last Updated on November 17, 2026 by Gopi Krishna Verma

JAC NEWS: झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC), रांची द्वारा आयोजित झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2026 (JHTET) में शामिल हुए परीक्षार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।
ऐसे देख सकते हैं OMR Sheet:
- परीक्षार्थी झारखंड अधिविद्य परिषद् की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जा सकते हैं।
- वेबसाइट पर उपलब्ध JAC Portal टैब के माध्यम से संबंधित पोर्टल पर जाना होगा।

- इसके बाद परीक्षार्थियों को अपना Login ID एवं Password दर्ज करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद परीक्षार्थी पालीवार (Shift-wise) अपनी व्यवहृत OMR sheet का अवलोकन कर सकेंगे।
परिषद का मानना है कि इससे परीक्षार्थियों को अपने द्वारा अंकित उत्तरों का मिलान और सत्यापन करने में आसानी होगी, साथ ही परीक्षा प्रक्रिया के प्रति पारदर्शिता भी बनी रहेगी।
