Last Updated on January 17, 2024 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। बुधवार को झामुमो ज़िला समिति की बैठक ज़िला कार्यालय में ज़िला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन ज़िला सचिव महा लाल सोरेन ने किया। बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान, वर्ग संगठन (व्यवसायिक मोर्चा, छात्र मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा, मजदूर…
गिरिडीह। बुधवार को झामुमो ज़िला समिति की बैठक ज़िला कार्यालय में ज़िला अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन ज़िला सचिव महा लाल सोरेन ने किया। बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान, वर्ग संगठन (व्यवसायिक मोर्चा, छात्र मोर्चा, बुद्धिजीवी मोर्चा, मजदूर मोर्चा) के गठन पर चर्चा, पंचायत कमिटी और बूथ कमिटी के गठन की समीक्षा, 51वीं स्थापना दिवस की तैयारी पर चर्चा, गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी, लोकसभा चुनाव पर चर्चा, राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा, राज्य के मुख्यमंत्री के विरुद्ध ईडी के दुरुपयोग के विरोध में आंदोलन पर चर्चा सहित अन्यान्य विषयों पर चर्चा की गई।
सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि गिरिडीह ज़िला का संगठन काफी मजबूत और सशक्त है। कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी ऊंचा है। हेमंत सोरेन की सरकार ने इस राज्य के आदिवासी-मूलवासी अल्पसंख्यक और समाज के सभी वर्गों के हितों में अनेक कार्य किए हैं। संगठन के कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि सरकार के उपलब्धियों को जन-जन तक लेकर जाएं। गांडेय विधानसभा में भी लोकसभा के साथ चुनाव संभव है। इसके लिए संगठन को तैयार रहना होगा।
संजय सिंह ने कहा कि सभी प्रखंड़ कमिटी अविलम्ब सभी पंचायतों की विस्तातित सूची ज़िला समिति को उपलब्ध कराएं। सभी प्रखंड़ कमिटी एवं वर्ग संगठन अपने दिए गए लक्ष्य के अनुरूप सदस्यता अभियान को संचालित करें। जिस वर्ग संगठन का गठन नहीं हुआ है, सभी से उसके गठन हेतु सुझाव आमंत्रित है। कार्यकर्ताओं के द्वारा सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के मनमानी पर उठाए गए बातों पर ज़िला अध्यक्ष ने कहा कि जहां भी ऐसी शिकायत है वहां की प्रखंड़ कमिटी ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध आंदोलन और सीधी कारवाई करे, संगठन साथ है। ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करने की बात कही गई। सभी मतदान केंद्रों पर बूथ कमिटी के गठन 15 फरवरी तक करने हेतु निर्देश दिया गया। एक सप्ताह के अंदर गांडेय विधानसभा क्षेत्र के पंचायत कमिटी की बैठक आहुत करने हेतु संबंधित प्रखंड़ कमिटी को निर्देश दिया गया।
इस दौरान विधायक गिरिडीह सुदीव्य कुमार सोनू, पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, उपाध्यक्ष अजित कुमार, शाहनवाज़ अंसारी, सुमन कुमार, शोभा यादव, नूर अहमद, देवराज, इमरान अंसारी, महिला अध्यक्ष प्रमिला मेहरा, केंद्रीय समिति सदस्य हीरालाल महतो, गीता हाजरा, कौलेश्वर सोरेन, नुनु राम किस्कू, दिलीप मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष चांद राशिद अंसारी, सचिव शफ़ीक़ अंसारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष हलधर राय, सचिव हेमलाल गोप, क्रीड़ा मोर्चा सचिव मदन हेम्ब्रम, युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप मंडल, सचिव कौलेश्वर सोरेन, प्रखंड़ के अध्यक्ष प्रधान मुर्मू गिरिडीह, अनील चौधरी, रिंकू बर्णवाल, चीना खान, अजय सिंह, मजीद अंसारी, कृष्ण मुरारी पांडेय, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह रॉकी, सचिव ज़ाकिर अंसारी,भैरो वर्मा, लेखो मंडल, ममता देवी, सुगिया देवी, खूबलाल दास, नारायण दास, नरेश कोल्ह, अशोक राम, नैयर, अरशद, रवि वर्मा, महताब मिर्ज़ा सहित सैकड़ों साथी उपस्थित थे।
Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports