Last Updated on January 4, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। पोषण भी, पढ़ाई भी” का तीन दिवसीय प्रशिक्षण होटल श्याम सरोवर, गिरिडीह में स्नेह कश्यप, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गिरिडीह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

मौके पर शुसाना केरकेट्टा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मौजूद रही। प्रशिक्षण का विषय प्रवेश कराते हुए श्रीमती सुसाना केरकेट्टा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, गिरिडीह सदर ने कहा कि तीन दिवसीय पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण में ससमय उपस्थित कर प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उक्त प्रशिक्षण में नई शिक्षा निति के अनुरूप पाठ्यक्रम पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।
अनुज कुमार वर्मा, जिला परियोजना सहायक पोषण अभियान, गिरिडीह के द्वारा बताया गया कि पोषण भी पढ़ाई भी प्रशिक्षण में नवचेतना पाठ्यक्रम में-3 वर्ष के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। और आधारशिला पाठ्यक्रम में 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए तैयार किया गया है। साथ ही पोषण ट्रैकर पर भी चर्चा किया गया। इसके अलावा मेरी टुड्डू, जिला पोषण समन्वयक के द्वारा ECCE पर विशेष तौर पर बताया गया।

साथ ही बच्चों को समय-समय पर टीकाकरण, गर्भवती माताओं का जांच आदि पर विशेष रूप से चर्चा किया गया। विकास कुमार जिला प्रबंधक, समर अभियान के द्वारा वृद्धि निगरानी पर विशेष जोर दिया गया।
साथ ही सही तरीके से क्यों एक गर्भवती माताओं का वजन, ऊंचाई आदि पर चर्चा किया गया।श्रीमती किरण प्रसाद, महिला पर्यवेक्षिका सह-मास्टर ट्रेनर के द्वारा ECCE पर विडियो दिखाकर विस्तार पूर्वक बताया गया।
उक्त प्रशिक्षण में सदर परियोजना के कुल 100 सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसका संचालन दिनांक 07 जनवरी 2025 तक चलेगा।




