होली पर असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नज़र: एसपी

Last Updated on March 10, 2025 by Gopi Krishna Verma एक नज़र: गिरिडीह। होली पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर विधि व्यवस्था संधारण के साथ…

Last Updated on March 10, 2025 by Gopi Krishna Verma

एक नज़र:

  • समाहरणालय सभागार में होली पर्व के मद्देनजर विधि व्यवस्था को लेकर बैठक का आयोजन।
  • होली पर्व को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।
  • सोशल मीडिया यथा फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम आदि पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी, विधि व्यवस्था और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी: पुलिस अधीक्षक
  • आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए होली का त्योहार: उप विकास आयुक्त

गिरिडीह। होली पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारियों/पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर विधि व्यवस्था संधारण के साथ आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में होली त्यौहार को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस-पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में एक्टिव रहने का निर्देश दिया। साथ ही प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक ने सख्त निर्देशित किया है कि अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कोताही बरतने वाले पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को सख्त निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा शराब का सेवन और शराब पीकर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे। वहीं अवैध शराब बिक्री करने वाले लोगों पर कार्रवाई करें। साथ ही उन जगहों पर जहां अवैध शराब बिक्री होती है, वहां छापामरी करना सुनिश्चित करें। इसके अलावे बैठक के दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी के अलावा अवैध शराब बिक्री रोकने के साथ शांति, सौहार्द एवं आपसी प्रेम के साथ होली का त्योहार मनाने की बात कही। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा होली पर्व में किसी तरह की विधि व्यवस्था की समस्या नहीं हो इसके लिए पूर्व में ही सभी एक्टिव रहे। आगे उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पूरी सतर्कता एवं सजगता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर सेल को सोशल मीडिया पर निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है और सोशल मीडिया पर विधि व्यवस्था बिगाड़ने वाला पोस्ट करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कारवाई करने की बात कही। वहीं होली पर्व पर असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। इसके अलावे बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने होली त्योहार को लेकर सभी संबंधित विभाग जैसे पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, फायर सेफ्टी, नगर निगम को एक्टिव रहने का निर्देश दिया। साथ ही जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को एक्टिव रखें, ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण तरीके से लोग मना सके और किसी भी प्रकार का व्यवधान ना हो पाए।

उपविकास आयुक्त ने कहा कि होली पर्व को सभी उत्साह के साथ मनायें। साथ ही उन्होंने बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, थाना प्रभारी को निदेशित किया कि उनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी की जाय एवं यह ध्यान रखा जाय कि विधि व्यवस्था संधारण में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। आगे उन्होंने विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था के अलावा संबंधित अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी के अलावा सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था को लेकर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा अपर समाहर्ता, सिविल सर्जन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी गिरिडीह जिला, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखण्डों के प्रखंड़ विकास पदाधिकारी, सभी अंचल के अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, शांति समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports