अवैध खनन पर सख्त से आएं पेश: एसपी

Last Updated on March 10, 2025 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी…

Last Updated on March 10, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पदाधिकारी समेत संबंधित थाना प्रभारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान अवैध पत्थर उत्खनन, अवैध बालू/कोयला/अभ्रक उत्खनन के रोकथाम के लिए पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए जिला खनन पदाधिकारी द्वारा की गयी कार्रवाई का ब्यौरा लिया गया। इस दौरान सीसीएल के पट्टा क्षेत्र, वन क्षेत्रों हो रहे मायका अभ्रक के अवैध उत्खनन व अन्य क्षेत्रों में कोयलें के अवैध उत्खनन व प्रेषण की रोकथाम व अन्य पर विचार-विमर्श किया गया। बालू घाटों के संचालन एवं बालू के अवैध भंडारण उठाव एवं परिवहन के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इसके अलावा जिले में अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधीक्षक के द्वारा जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन करने वाले पर प्राथमिकी दर्ज करने तथा वन क्षेत्र में भी खनन करने वाले लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कर उचित करवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अवैध रूप से खनिज लदे वाहनों की भी जांच करने का निर्देश दिये गए।

बैठक में उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन रोकने की दिशा में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी से समन्वय बनाकर संबंधित विभाग कड़ा रूख अख्तियार करें। उन्होंने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं। जांच-पड़ताल के साथ छापेमारी अभियान चलाएं।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports