उसरी पर जल्द बनेगा तीन छिलका डेम, सरकारी प्रक्रिया का हो रहा इंतजार: सीसीएल जीएम

Last Updated on December 11, 2023 by Gopi Krishna Verma सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनु ने भी सहयोग की बात दोहराई गिरिडीह। उसरी पर जल्द बनेगा तीन छिलका डेम बनेगा। बस अब सरकारी प्रक्रिया का इंतजार हो रहा है। इसकी घोषणा सीसीएल जीएम ने सोमवार को की। सदर विधायक ने भी कदम-से-कदम मिलाकर चलने की…

Last Updated on December 11, 2023 by Gopi Krishna Verma

सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनु ने भी सहयोग की बात दोहराई

गिरिडीह। उसरी पर जल्द बनेगा तीन छिलका डेम बनेगा। बस अब सरकारी प्रक्रिया का इंतजार हो रहा है। इसकी घोषणा सीसीएल जीएम ने सोमवार को की। सदर विधायक ने भी कदम-से-कदम मिलाकर चलने की बात कही है। पिछले बैठक में उसरी बचाव अभियान के टीम को बधाई दिया था। कहा कि लगातार प्रयासों का असर हो रहा है। गिरिडीह शहरी क्षेत्र के सिहोडीह सामुदायिक भवन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक बैठक की गई। जिसका नेतृत्व पूर्व वार्ड पार्षद अशोक राम ने किया।

मौके पर बैठक में मुख्य रूप से सीसीएल जीएम बासब चौधरी,झामुमों जिला अध्यक्ष संजय सिंह, गिरिडीह विधानसभा प्रभारी राजेश सिन्हा, आप के कृष्ण मुरारी शर्मा उपस्थित थे। इधर सीसीएल महाप्रबंधक बासब चौधरी ने कहा कि हम तैयार है। तीन जगह छिलका डेम बनाने के लिए। बस अब विभाग और सरकारी सिस्टम जल्द इसपर कार्य करना शुरू करेगी। चौधरी ने कहा पर्यावरण को बचाने के लिए उसरी बचाव अभियान कमिटी के मेंबर लगे है बहुत सकारात्मक पहल है। उन्होंने कहा कि गंदे नाले का पानी कितने जगह नदी में प्रवेश करता है। उसरी बचाव टीम के सदस्य जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि उसरी को बचाने में हम सब साथ है। टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पहले बीस फीट बालू जमा रहता था पानी रहता था। आज भवावह स्थिति हो गई है नदी का। उन्होंने कहा हजारों पेड़ लगाए जायेंगे कहा कि जिस घाट से टेंडर हुआ है। वही बालू उठाव करें,यह भी कहा कि पिकनिक स्पॉट उसरी नदी को भी बनाया जा सकता है। इस पहल जल्द शुरू करेंगे। कहा कि प्रशासन सिर्फ दंडात्मक कार्य ही नही करें। उसरी कैसे बचे कैसे पर्यावरण बेहतर हो वह भी ध्यान दें।

कार्यकर्ता सह माले नेता राजेश सिन्हा ने राजनीति में आने से पहले प्रयास करना शुरू कर दिया था। सिन्हा ने कहा कि उसरी को सिर्फ छठ में ही महत्व दिया जाता है,आम लोगों से अपील है 365 दिन पर्यावरण के बारे सोचे, सिन्हा ने सीसीएल जीएम और सदर विधायक को भी धन्यवाद दिया है। इस पहल में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं। सिन्हा ने कहा की स्कूल-कॉलेज और कोचिंग में उसरी के प्रति जागरूकता अभियान चलाकर पर्यावरण को बचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उसरी बचाओ अभियान गैर राजनीतिक मंच है।

इसमें सभी दल के लोग, अधिकारी और सामाजिक संगठन आगे आएं, खास करके उसरी तट पर जो बसे है वह भी जागरूक रहे। पानी का लेयर नीचे जा रहा है, जल्द हजारों पेड़ लगाए जायेंगे, उसरी किनारे गोबर को भी नगरनिगम से हटवाने की मांग करेंगे, उसरी नदी में जो अतिक्रमण वाले है उसको छिलका डेम बन जाने के बाद चिन्हित कर आंदोलन करेंगे।

उसरी अभियान के आम आदमी के कृष्ण मुरारी शर्मा और पूर्व वार्ड पार्षद अशोक राम ने कहा कि आम जनता को जागरूक करना होगा। प्रत्येक शनिवार और रविवार को किसी-न-किसी कार्यकर्म के तहत आम और खास लोगो को जोड़ना होगा।

मौके पर उसरी बचाव अभियान के प्रमुख में से भाजपा नेता विनय सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता-सह-वरिष्ट पत्रकार आलोक कुमार, साउंड एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजी यादव, सामाजिक कार्यकर्ता सूरज नयन, सामाजिक कार्यकर्ता सतीश कुंदन, बार एसोसिएशन के सेक्रेट्री चुन्नू कांत, कांग्रेस के मंटू सिन्हा, रितेश सराक,रिंकेश कुमार, महेश अमन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता सोमनाथ कुमार, पूर्व वार्ड कमिश्नर अशोक कुमार, रंजय बरदियार, आलोक मिश्रा, मंदीप शर्मा, नरेश राम, गोविंद तूरी, बबलू शर्मा, लखन दास, नेमचंद आर्य, महेंद्र राम, मोनू कुमार, सोनू राम, घुटन दास, कामेश्वर दास, प्रमोद स्वर्णकार, अरविंद सिन्हा, गौरव सिन्हा, सुभाष कुमार आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed