मर्सी अस्पताल में हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी का सफल ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

0

Last Updated on May 6, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। शहर के मर्सी अस्पताल में एक हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी का सफलतापूर्वक इलाज कर चिकित्सकों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह मामला तीसरे सिजेरियन ऑपरेशन के साथ-साथ डायबिटीज जैसी जटिल स्थिति से जुड़ा हुआ था, जिसे कुशलतापूर्वक संभालते हुए सफल ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन का नेतृत्व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. लीलावती ने किया, जिनकी देखरेख में मां का सुरक्षित प्रसव कराया गया। वहीं नवजात शिशु का इलाज एवं देखभाल डॉ. प्रियंका द्वारा किया गया, जिससे बच्चा भी पूरी तरह स्वस्थ है मां और बच्चे दोनों की स्थिति सामान्य और स्वस्थ बताई जा रही है। इस सफल इलाज के लिए मर्सी अस्पताल की पूरी टीम को बधाई दी जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों के समर्पण और कुशलता की सराहना की गई है परिजनों ने चिकित्सकों और पूरे मेडिकल स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *