प्रो. विनीता ने बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां
Last Updated on May 7, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। प्रो. विनीता ने बुधवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर स्नेह दीप वृद्ध आश्रम में माताओं एवं बुजुर्गों के बीच उनके आशीर्वाद के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाई। उसके बाद सभी लोगों के बीच डोसा, जूस और मिठाई बांटा गया।
प्रो. विनीता ने कहा कि वृद्धाश्रम में इन बुजुर्गो के बीच छोटे-छोटे प्रयास से उनकी खुशियां दुगनी हो जाती है। साथ ही जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपन भी किया गया।

मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संगीता सेठ, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, वार्ड पार्षद समीर दीप, नगर मंत्री पवन कंधवे, अमित आर्या, सुरेश गुप्ता, महिला मोर्चा महामंत्री सावित्री भारती, सरिता शर्मा, मिथुन चंदरवंशी, मुकेश कुमार, बबलू भारतीय, शुभ दीप, राजदीप, बाबू चंद्रवंशी, अनिकेत, प्रकाश दास, आकाश चंद्रवंशी आदि लोग सम्मिलित हुए।
