SIR-2026: कल से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का अभियान शुरू

Last Updated on June 29, 2026 by Gopi Krishna Verma सटीक और त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए SIR-2026 की कार्ययोजना जारी, 07 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची गिरिडीह। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR-2026) कार्यक्रम निर्धारित समय-सीमा के अनुसार संचालित किया जा रहा है। इस क्रम…

Last Updated on June 29, 2026 by Gopi Krishna Verma

सटीक और त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए SIR-2026 की कार्ययोजना जारी, 07 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

गिरिडीह। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR-2026) कार्यक्रम निर्धारित समय-सीमा के अनुसार संचालित किया जा रहा है। इस क्रम में प्रशिक्षण एवं मुद्रण का कार्य 20 जून से 29 जून 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है। कार्यक्रम के तहत 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।

इस दौरान मतदाताओं के विवरण का भौतिक सत्यापन करते हुए आवश्यक जानकारी एकत्र की जाएगी, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 29 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन (Rationalization) पूर्ण किया जाएगा। इसके उपरांत 05 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक दावा एवं आपत्ति प्राप्त किए जाएंगे। वहीं प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निष्पादन 05 अगस्त से 03 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। सभी दावों एवं आपत्तियों के निष्पादन के पश्चात 07 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि बीएलओ के घर-घर भ्रमण के दौरान आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा अपने मतदाता संबंधी विवरणों का सत्यापन अवश्य कराएं। यदि किसी प्रकार का संशोधन, नाम जोड़ना, हटाना अथवा अन्य सुधार आवश्यक हो तो निर्धारित अवधि के भीतर दावा एवं आपत्ति प्रस्तुत करें, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हो सके। लोकतंत्र की मजबूती सशक्त एवं शुद्ध मतदाता सूची से ही संभव है। इसलिए सभी नागरिक SIR-2026 अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में अपना योगदान दें।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed