Last Updated on September 28, 2026 by Gopi Krishna Verma
गिरिडीह में आयोजित संगठनात्मक बैठक में राज्यसभा सांसद समेत कई दिग्गज रहे मौजूद; संगठन की मजबूती और आपसी समन्वय पर हुई विस्तार से चर्चा

गिरिडीह। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक अहम संगठनात्मक बैठक गिरिडीह में आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा विशेष रूप से शामिल हुईं। बैठक के दौरान उपस्थित पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की और संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर संवाद किया।
वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी
इस बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा तथा झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन को मजबूत करने पर बल
बैठक के दौरान मुख्य रूप से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर गहन चर्चा हुई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी आपसी संवाद के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए अपने-अपने विचार व सुझाव साझा किए।




