एसडीएम खोरीमहुआ ने राजस्व बढ़ाने को लेकर अंचल कर्मियों को दिए टिप्स

Last Updated on July 23, 2025 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। राजस्व संबंधी बैठक में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं संवेदनशीलता लाने हेतु बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ अनिमेष रंजन ने खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत आने वाले सभी अंचलों के अंचलाधिकारियों, राजस्व निरीक्षक एवं उप निरीक्षक और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक…

Last Updated on July 23, 2025 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। राजस्व संबंधी बैठक में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं संवेदनशीलता लाने हेतु बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी, खोरीमहुआ अनिमेष रंजन ने खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत आने वाले सभी अंचलों के अंचलाधिकारियों, राजस्व निरीक्षक एवं उप निरीक्षक और संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुमंडल क्षेत्र में राजस्व प्रशासन की वर्तमान स्थिति की समग्र समीक्षा करना एवं उसमें सुधार हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान करना था। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, श्री अनिमेष रंजन ने ऑनलाइन म्यूटेशन, सीमांकन, भू-सर्वेक्षण, वंशावली सत्यापन, अवैध अतिक्रमण तथा भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन जैसे विषयों की समीक्षा की तथा स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता को राजस्व सेवाएं पारदर्शिता, समयबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ सुलभ कराना प्रत्येक राजस्व कर्मी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही, टालमटोल अथवा अनावश्यक विलंब को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एवं दोषी कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विशेष निर्देश इस प्रकार दिए गए

बिचौलियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए, ताकि बिचौलियावाद पर अंकुश लगाया जा सके। दाखिल-खारिज से संबंधित लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन किया जाए। सीमांकन से संबंधित विवादों में स्थल निरीक्षण कर समयबद्ध निष्पादन करें। सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की अद्यतन सूची तैयार कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ की जाए। आम जनता को राजस्व सेवाएँ पारदर्शिता, समयबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ सुलभ करायेंअनुमंडल पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे निष्पक्षता, उत्तरदायित्व एवं तत्परता के साथ कार्य करते हुए राजस्व सेवाओं को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने हेतु प्रतिबद्ध रहें।

बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों ने अपने-अपने अंचल की राजस्व संबंधित स्थितियों से अवगत कराया तथा व्यवस्थाओं को अधिक सक्षम एवं जवाबदेह बनाने हेतु पूर्ण सहयोग एवं समर्पण के साथ कार्य करने की सहमति जताई।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed