नवडीहा के फरार मुखिया विनोद साव पर पुलिस का शिकंजा, घर पर बजा ढोल-नगाड़ा और चस्पा किया इश्तिहार

0

Last Updated on October 24, 2026 by Gopi Krishna Verma

सदर अस्पताल से समर्थकों द्वारा छुड़ाए गए प्राथमिक अभियुक्त की जल्द होगी कुर्की-जब्ती, पुलिस ने दी आत्मसमर्पण की चेतावनी

नवडीहा। पुलिस हिरासत से फरार चल रहे नवडीहा के मुखिया विनोद साव के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने ढोल-नगाड़े बजाकर आरोपी के घर पर इश्तिहार चस्पा किया और जल्द से जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। यदि आरोपी ने आत्मसमर्पण नहीं किया, तो न्यायालय के आदेशानुसार उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

क्या है पूरा मामला

नवडीहा ओपी प्रभारी सबिता कुमारी के अनुसार, नवडीहा ओपी कांड संख्या 218/26 के प्राथमिक अभियुक्त विनोद साव (पिता स्व. परमेश्वर साव) को गिरफ्तार कर न्यायालय ले जाया जा रहा था। इससे पूर्व सदर अस्पताल में उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही थी। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों और समर्थकों ने पुलिस बल के साथ मारपीट कर आरोपी को जबरन छुड़ाकर भगा दिया। इस घटना को लेकर गिरिडीह नगर थाना में कांड संख्या 190/26 दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित

ओपी प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी विनोद साव ने न तो न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है और न ही जमानत के लिए कोई आवेदन दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उसकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है, जो लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस द्वारा क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी इश्तिहार चस्पा किया जा रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *