गिरिडीह: पचम्बा में खड़े ट्रकों से बैट्री व एसी चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 अपराधी गिरफ्तार

Last Updated on October 22, 2026 by Gopi Krishna Verma पुलिस ने महज़ 24 घंटे में किया कांड का उद्भेदन; 24 बैट्री और 4 इंडोर, 3 आउटडोर एसी यूनिट बरामद गिरिडीह। पचम्बा थाना क्षेत्र के बाजार समिति परिसर में खड़े ट्रकों से बैट्री और टर्मिनल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का गिरिडीह पुलिस ने…

Last Updated on October 22, 2026 by Gopi Krishna Verma

पुलिस ने महज़ 24 घंटे में किया कांड का उद्भेदन; 24 बैट्री और 4 इंडोर, 3 आउटडोर एसी यूनिट बरामद

गिरिडीह। पचम्बा थाना क्षेत्र के बाजार समिति परिसर में खड़े ट्रकों से बैट्री और टर्मिनल चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का गिरिडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त 6 अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है।

बाजार समिति में हुई थी बैट्री चोरी की घटना

जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को पचम्बा थानान्तर्गत बाजार समिति परिसर में खड़े ट्रकों से अज्ञात चोरों द्वारा बैट्री एवं उनके टर्मिनल चोरी कर लिए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पचम्बा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कांड सं0-102/26 (दिनांक 21/10/2026, धारा-303(2)/305(a)/305(b)) दर्ज कर जांच शुरू की।

एसपी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन

घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी), गिरिडीह के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं मानवीय सूचना (सूचना तंत्र) के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की।

पुछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में पचम्बा थाना कांड सं0-102/26 के अलावा अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान जब्त किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

  1. सत्यम कुमार (20 वर्ष), पिता- पंकज कुमार सिंह, सा०- लखारी, थाना- पचम्बा, जिला- गिरिडीह।
  2. मो० समशेर (23 वर्ष), पिता- मो० शमीम, सा०- दर्जी मोहल्ला, तिरंगा चौक, थाना- नगर, जिला- गिरिडीह।
  3. मो० एहसान अंसारी (19 वर्ष), पिता- मो० आलम अंसारी, सा०- मोहनपुर, थाना- पचम्बा, जिला- गिरिडीह।
  4. मो० सरताज अंसारी (24 वर्ष), पिता- मो० मिन्हाज अंसारी, सा०- भूत बंगला, बरवाडीह, थाना- गिरिडीह मुफस्सिल, जिला- गिरिडीह।
  5. मो० बसीर शाह (35 वर्ष), पिता- स्व० सदीक शाह, सा०- मोहनपुर, थाना- पचम्बा, जिला- गिरिडीह।
  6. अरमान खान (28 वर्ष), पिता- सिराज खान, सा०- तिरंगा चौक, थाना- गिरिडीह नगर, जिला- गिरिडीह।

बरामद एवं जब्त किए गए सामान:

  • बैट्री: कुल 24 पीस
  • एसी (AC): BPL कंपनी के 04 इंडोर यूनिट (Indoor Unit) एवं 03 आउटडोर यूनिट (Outdoor Unit)

छापामारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारी:

  • पु०नि० रामेश्वर भगत, पचम्बा अंचल, गिरिडीह
  • पु०अ०नि० राजीव कुमार, थाना प्रभारी, पचम्बा
  • पु०अ०नि० दीपक कुमार, पचम्बा थाना
  • पु०अ०नि० सोनु कुमार वर्मा, पचम्बा थाना
  • अ०नि० रंजीत पिंगुवा, पचम्बा थाना
  • पचम्बा थाना रिजर्व गार्ड एवं तकनीकी शाखा, गिरिडीह

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports