नमन इंटरनेशनल स्कूल रेंबा में भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा विद्यालय परिसर

0

Last Updated on November 12, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। नमन इंटरनेशनल स्कूल रेंबा में बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ भव्य रुद्राभिषेक कार्यक्रम संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और महामृत्युंजय मंत्र की गूंज से पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा। इस धार्मिक अनुष्ठान में विद्यालय के संस्थापक सह शिक्षाविद् डॉ. रणधीर कुमार और उनकी धर्मपत्नी सुजाता वर्मा ने मुख्य यजमान के रूप में विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन और रुद्राभिषेक किया।

800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

अनुष्ठान के दौरान समस्त विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, आरोग्य और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की गई। कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 800 श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों ने श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया।

गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस पावन अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं, जिनमें मुख्य रूप से:

  • दिनेश्वर वर्मा (संरक्षक एवं पूर्व प्रधानाध्यापक, टी.के.एन.के. उच्च विद्यालय, जरीडीह)
  • जयप्रकाश वर्मा (पूर्व विधायक)
  • विजय चौरसिया (प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा)
  • नारायण पांडेय (झामुमो नेता एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य)
  • प्रेमचंद कुशवाहा (मुखिया सह सांसद प्रतिनिधि, बिरनी)
  • रोहित दास (मुखिया सह जेएलकेएम नेता)
  • सिकंदर वर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष, NHRCCB) समेत क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रबुद्धजन शामिल रहे।

शिक्षा के साथ संस्कृति और संस्कारों का संरक्षण जरूरी: डॉ. रणधीर कुमार

विद्यालय के संस्थापक डॉ. रणधीर कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य परिसर में सकारात्मक और पवित्र वातावरण का निर्माण करना है। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य, संस्कार और मानवीय संवेदनाओं का विकास करना भी है।

विद्यालय के निदेशक दीनदयाल प्रसाद, संरक्षक मितनारायण प्रसाद, प्राचार्य अशोक कुमार और कोऑर्डिनेटर संदीप वर्मा सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों के सक्रिय सहयोग से यह आयोजन पूरी तरह सफल रहा। उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय प्रबंधन के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed