निकाय चुनाव गोलीकांड: गुरुवार को छठे आरोपी हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसू गिरफ्तार

Last Updated on February 26, 2026 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बीते 23 फरवरी को संपन्न निकाय चुनाव के पश्चात् वार्ड 18 के बुथ संख्या तीन से दो सौ मीटर दूर हुई गोलीकांड के छठे आरोपी हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसू पुलिस के गिरफ्त…

Last Updated on February 26, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक गिरिडीह को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर बीते 23 फरवरी को संपन्न निकाय चुनाव के पश्चात् वार्ड 18 के बुथ संख्या तीन से दो सौ मीटर दूर हुई गोलीकांड के छठे आरोपी हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसू पुलिस के गिरफ्त में आ गए।

बीएनएस के इन धाराओं में दर्ज है एफआईआर

कांड सं.-16/2026 दिनांक 24.02 2026, धारा-191(2)/191(3)/190/109(1)/126(2)/351(2)/352/49 बीएनएस एवं 27 आर्मस एक्ट।

गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार प्राथमिकी अभियुक्त हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसु, पिता-इन्द्रदेव श्रीवास्तव, सा-झिंझरी मुहल्ला, थाना-नगर, जिला-गिरिडीह ताराटाड़ थाना क्षेत्र के दूरस्त इलाके में छिपा हुआ है और वहीं से बाहर निकलने की योजना बना रहा है।

पुलिस अधीक्षक गिरिडीह द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में गठित छापामारी दल को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। छापामारी दल के द्वारा ताराटांड थानाक्षेत्र अंतर्गत गिरिडीह टुंडी मुख्य मार्ग पर स्थित बुटबरिया ग्राम के पास छापामारी करते हुए अभियुक्त हर्ष श्रीवास्तव उर्फ टुसु को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर उसके द्वारा फायरिंग में प्रयुक्त हथियार एक 7.65 एमएम का पिस्टल एवं एक 765 एमएम का जिंदा गाली बरामद किया गया तथा फायरिंग किये जाने के स्थान से एक फायर किया हुआ खोखा भी बरामद किया गया है।

पहले हो चुका है पांच आरोपियों की गिरफ्तारी

उल्लेखनीय है कि पूर्व में नगरपालिका चुनाव के पश्चात हुए हिंसक घटना की संवदेनशीलता को देखते हुए कांड के त्वरित उदभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए जीतवाहन उराँव, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर गिरिडीह, के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान दल (SIT) के अन्तर्गत चार अलग-अलग छापामारी टीम का गठन किया गया था।

गठित छापामारी दल के द्वारा तकनिकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर प्रोफेशनल तरीके से काम करते हुए पूर्व में दिनांक-24 फरवरी को प्राथ. अभि. 1 शिवम कुमार श्रीवास्तव उर्फ शिवम आजाद पिता देवेन्द्र श्रीवास्तव उर्फ बब्लु आजाद उम्र 42 वर्ष पता झिंझरी मोहल्ला 02. अमित विश्वकर्मा उम्र 43 वर्ष पिता स्व० रामवृक्ष विश्वकर्मा पता नियर कॉग्रेस ऑफिस बक्सीडीह रोड 03. आकाश हाडी उम्र 32 वर्ष पिता लड्डू हाडी पता झिझरी मोहल्ला सभी थाना नगर 04. मंजीत पासवान उम्र 28 वर्ष 05. किशोर पासवान उम्र 26 वर्ष दोनों पिता स्व० गजाधर पासवान पता आजाद नगर भंडारीडीह थाना पचम्बा सभी जिला गिरिडीह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए कांड में प्रयुक्त एक 765 mm का देशी पिस्टल और दो 7.65 mm जिन्दा गोली भी बरामद किया गया है।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports