मंत्री सुदीव्य कुमार ने +2 उच्च विद्यालय, गिरिडीह में भवन, पीसीसी पथ एवं पेभर ब्लॉक निर्माण कार्य का किया उद्घाटन

Last Updated on July 20, 2026 by Gopi Krishna Verma राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से महज 05 महीनों में तैयार हुईं विकास योजनाएं, +2 उच्च विद्यालय में भवन, पीसीसी पथ एवं पेभर ब्लॉक निर्माण कार्य गिरिडीह। राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना विकसित कर विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण…

Last Updated on July 20, 2026 by Gopi Krishna Verma

राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के सतत प्रयासों से महज 05 महीनों में तैयार हुईं विकास योजनाएं, +2 उच्च विद्यालय में भवन, पीसीसी पथ एवं पेभर ब्लॉक निर्माण कार्य

गिरिडीह। राज्य सरकार द्वारा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचना विकसित कर विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत माननीय मंत्री सुदीव्य कुमार (उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर विकास एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार) ने आज गिरिडीह शहरी क्षेत्र अंतर्गत +2 उच्च विद्यालय, गिरिडीह में भवन निर्माण, पीसीसी पथ एवं पेभर ब्लॉक निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मंत्री सुदीव्य कुमार ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विद्यालयों में आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है। गुणवत्तापूर्ण भवन, स्वच्छ एवं सुरक्षित परिसर तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि बेहतर अधोसंरचना से विद्यार्थियों में विद्यालय के प्रति सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा, उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा होगी। सरकार का उद्देश्य केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित, प्रेरणादायी एवं संसाधनयुक्त शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में राज्य एवं देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा राज्य सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत अनुश्रवण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के सतत प्रयास, प्रभावी मॉनिटरिंग एवं जिला प्रशासन की नियमित निगरानी के परिणामस्वरूप महज 05 महीनों की अवधि में कार्यकारी एजेंसी एनआरईपी के माध्यम से ₹97,19,100 की प्राक्कलित लागत से विद्यालय भवन निर्माण का कार्य पूर्ण किया गया है। नव निर्मित विद्यालय भवन में 40×20 फीट आकार के पांच विशाल कक्ष, 07 फीट चौड़ा बरामदा तथा शौचालय का निर्माण कराया गया है।

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सुरक्षित एवं सुगम आवागमन के लिए ₹12.53 लाख की लागत से पीसीसी पथ तथा विद्यालय परिसर को व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से ₹17.50 लाख की लागत से पेभर ब्लॉक का निर्माण कराया गया है। उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य में निवेश है। आधुनिक कक्षाओं, स्वच्छ परिसर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा।

जिला प्रशासन आगे भी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी सभी विकास योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा तथा शिक्षा के प्रति उनका उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

इस अवसर पर महापौर प्रमिला मेहरा, उप महापौर सुमित कुमार, कार्यपालक अभियंता, NREP, स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed