गिरिडीह में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ‘मर्सी हॉस्पिटल’ बना भरोसा का केंद्र
Last Updated on April 30, 2026 by Gopi Krishna Verma
अत्याधुनिक सेवाओं का गिरिडीह का एक मात्र अस्पताल

गिरिडीह। शहर के बस स्टैंड रोड स्थित मर्सी हॉस्पिटल आधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ क्षेत्रवासियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। गिरिडीह का पहला मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल होने का दावा करने वाला यह संस्थान 24 घंटे इमरजेंसी और आईसीयू सेवाओं के साथ मरीजों की सेवा में तत्पर है।
विभिन्न बिमारियों के स्पेशलिस्ट 24×7 घंटे सेवा में उपलब्ध
अस्पताल में जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग, मेडिसिन, किडनी एवं मूत्र रोग, ईएनटी, डेंटल, नेत्र रोग, त्वचा रोग और बाल रोग सहित कई विभागों की सुविधा उपलब्ध है। यहां अनुभवी डॉक्टरों की टीम मरीजों का इलाज कर रही है, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यहां 24×7 आईसीयू, ओपीडी, फार्मेसी और पैथोलॉजी सेवाएं संचालित हैं। इसके अलावा सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, डायलिसिस, टीएमटी और ईसीजी जैसी जांच सुविधाएं भी एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आधुनिक सुविधाओं से लैस फिर भी कंसल्टेंट फी महज 4सौ
मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परामर्श शुल्क मात्र 400 रुपए रखा गया है। विजिटिंग कंसल्टेंट को छोड़कर अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था की गई है, जिससे गंभीर मरीजों को भी त्वरित और बेहतर इलाज मिल सके।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनका उद्देश्य गिरिडीह और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बड़े शहरों जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि मरीजों को बाहर जाने की जरूरत न पड़े स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मर्सी हॉस्पिटल तेजी से अपनी पहचान बना रहा है और लोगों के बीच विश्वास का केंद्र बनता जा रहा है।
