गिरिडीह: पत्रकारों ने लगाए इरफान अंसारी मुर्दाबाद के नारे, सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग

0

Last Updated on May 1, 2026 by Gopi Krishna Verma

हजारीबाग में पत्रकारों के सवाल पर इरफान अंसारी के कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों के साथ की है मारपीट

गिरिडीह। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से हजारीबाग में सवाल पूछे जाने के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को गिरिडीह प्रेस क्लब ने टॉवर चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। गिरिडीह प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा और महासचिव अरविंद कुमार के नेतृत्व में किए गए इस विरोध प्रदर्शन में पत्रकारों ने राज्य सरकार से पत्रकारों पर हमला बंद करो और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की।

प्रेस क्लब ने पत्रकारों पर हुए हमले की कि निंदा

पत्रकारों ने मंत्री इरफान अंसारी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रदर्शन के बाद गिरिडीह प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा और महासचिव अरविंद कुमार ने कहा कि पत्रकार समाज के लिए काम करता है; लेकिन एक अभियान की तरह पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार से हम पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करते हैं और पत्रकारों पर हमले न हो इसके लिए सुनिश्चित सुरक्षा की मांग करते हैं।

इन लोगों की रही उपस्थित

विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकार सूरज सिन्हा, अंजनी सिन्हा, अभिषेक सहाय, सुनील मंथन शर्मा, जगजीत सिंह बग्गा, अजय सिंह, रिंकेश कुमार, मृणाल सिन्हा, पीयूष मिश्रा, शाहिद रज़ा, नमन नवनीत, बिनोद शर्मा, निशांत कुमार, विनोद कुमार, विकास कुमार सिंह, सुरेन्द्र यादव, योगेश्वर दास, पप्पू कुमार सहित अन्य कई पत्रकार मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *