स्पेक्ट्रम करियर इंस्टीट्यूट की छात्रा मनीषा कुमारी पंडित का गिंडी इंजीनियरिंग कॉलेज, चेन्नई में चयन, गिरिडीह का बढ़ाया मान

0

Last Updated on July 27, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। स्पेक्ट्रम करियर इंस्टीट्यूट की मेधावी छात्रा मनीषा कुमारी पंडित ने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर देश के प्रतिष्ठित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, गिंडी (चेन्नई) में प्रवेश प्राप्त कर गिरिडीह का गौरव बढ़ाया है।

मनीषा इससे पहले वर्ष 2026 की इंटरमीडिएट विज्ञान बोर्ड परीक्षा में जिले में 10वाँ स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। अब देश के नामचीन इंजीनियरिंग संस्थान में उनका चयन उनकी निरंतर मेहनत, समर्पण और लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प का परिणाम है।

मनीषा की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, शिक्षकों और स्पेक्ट्रम करियर इंस्टीट्यूट में खुशी का माहौल है। संस्थान के निदेशक एवं शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल मनीषा, बल्कि पूरे गिरिडीह के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।संस्थान ने विश्वास जताया कि मनीषा भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी। इस उपलब्धि पर मनीषा को सभी ने शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed