एलआईसी ने कार्यक्रम आयोजित कर किया कर्मियों को सम्मानित

Last Updated on June 18, 2024 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह ज़िले में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह शाखा ने एलआईसी शाखा परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट विकास अधिकारी, मुख्य बीमा सलाहकार तथा अभिकर्ताओं को शिल्ड, उपहार तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संघ के…

Last Updated on June 18, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। मंगलवार को गिरिडीह ज़िले में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ गिरिडीह शाखा ने एलआईसी शाखा परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर उत्कृष्ट विकास अधिकारी, मुख्य बीमा सलाहकार तथा अभिकर्ताओं को शिल्ड, उपहार तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संघ के सचिव धर्म प्रकाश ने कहा कि हमारे संगठन अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ ने एक दिन में अधिकतम बीमा करवाने का लक्ष्य लिया, जिसके तहत विकास अधिकारी, मुख्य बीमा सलाहकार तथा अभिकर्ताओं से आग्रह किया कि 13 मार्च 2024 को ” मेरा निगम मेरा गौरव ” कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक बीमा व्यवसाय किया जाए।

इस कार्यक्रम के तहत एलआईसी एक दिन में 13 मार्च 2024 को 232395 नव व्यवसाय कर 436.66 करोड़ रु प्रथम प्रीमियम आय अर्जित का नया किर्तिमान स्थापित किया। इस कार्यक्रम के तहत गिरिडीह शाखा ने 695 नव व्यवसाय कर हजारीबाग मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आज दो विकास अधिकारी अमित कुमार डे तथा अमरनाथ मंडल, मुख्य बीमा सलाहकार अशोक कुमार गुप्ता एवं 11 अभिकर्ताओं को सम्मानित किया जा रहा है। साथ ही साथ कल दिनांक 19 जून 2024 को मंडल कार्यालय में मंडल स्तर के सर्वोच्च 25 अभिकर्ताओं एवं दो विकास अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा ।मंडल स्तर पर हमारे शाखा के 13 अभिकर्ता तथा दो विकास अधिकारी क्वालीफाई किए हैं।

कार्यक्रम में वरीय शाखा प्रबंधक अरुण कुमार, शाखा प्रबंधक सुमित कुमार गुप्ता, सहायक शाखा प्रबंधक विकास पाण्डेय, संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा, संयुक्त सचिव अनुराग मुर्मू, विजय कुमार एवं राजेश कुमार उपाध्याय सहित कई कर्मचारियों तथा अभिकर्ताओं ने भाग लिया।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports