जमुआ: साढ़े सात करोड़ से पचास एकड़ में फैले इको पार्क का विधायक मंजू कुमारी व जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने किया उद्घाटन

Last Updated on April 17, 2026 by Gopi Krishna Verma जमुआ के लोगों को मिली सौगात, बच्चे दस व बड़े पन्द्रह रुपए में पार्क का उठा सकेंगे लुप्त जमुआ। गिरिडीह के जमुआ में पचंबा-चरघरा-जमुआ पथ पर डोमन पहाड़ी के नजदीक वन विभाग द्वारा निर्मित करीब 50 एकड़ का भव्य इको पार्क शुक्रवार को आम पर्यटकों…

Last Updated on April 17, 2026 by Gopi Krishna Verma

जमुआ के लोगों को मिली सौगात, बच्चे दस व बड़े पन्द्रह रुपए में पार्क का उठा सकेंगे लुप्त

जमुआ। गिरिडीह के जमुआ में पचंबा-चरघरा-जमुआ पथ पर डोमन पहाड़ी के नजदीक वन विभाग द्वारा निर्मित करीब 50 एकड़ का भव्य इको पार्क शुक्रवार को आम पर्यटकों के लिए खोल दिया। जिसका निर्माण सात करोड़ पचास लाख की राशि से हुआ है। शुक्रवार को इसका शुभ उद्घाटन जमुआ विधायक मंजू कुमारी एवं जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। ओर विधवत तौर पर लोकार्पण कर आम जनता के लिए खोल दिया गया।

प्रथम दिन निःशुल्क रहा पार्क भ्रमण

लोकार्पण के पश्चात जैसे ही इको पार्क का मुख्य द्वार खोला गया वैसे ही बड़ी संख्या में लोग पार्क भ्रमण के लिए उमड़ पड़े। पहले दिन सभी पर्यटकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया था। वहीं लोगों के लिए नाश्ते के लिए भी विशेष व्यवस्था की गईं थी। इको पार्क में पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी की व्यवस्था की जाएगी। मनोरंजन के लिए साउंड सिस्टम की व्यवस्था की गई है। वहीं बैठने के लिए आकर्षक कॉटेज बनाए गए है। पार्क में कैंटीन, पेयजल, शौचालय, और वाहन पार्किंग की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध है।

बच्चे दस व बड़े 15 रुपए में घुम सकेंगे पार्क

सामान्य दिनों में पार्क की प्रवेश शुल्क छोटे बच्चों के लिए 10 रुपया और बड़ों के लिए 15 रुपया निर्धारित की गई है। पार्क की सुंदरता को ओर बढ़ाने के लिए एक आर्टिफिशियल तालाब का निर्माण किया गया है। रात होते हीं रंग बिरंगे लाइटों से इको पार्क की शोभा और भी बढ़ जाती है। जो लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। पूरे जिले में इस तरह का विशाल और आधुनिक इको पार्क पहली बार बना है। पहले दिन ही बड़ी संख्या में पहुंचे पर्यटकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इको पार्क खुलने से जमुआ प्रखंड के पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

पार्क का निर्माण जमुआ में पर्यटन को देगा बढ़ावा: मंजू कुमारी

मौके पर जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि इको पार्क जमुआ प्रखंड के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। यह न केवल प्रखंड की सुंदरता बढ़ाएगा बल्कि पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। आने वाले समय में यह पार्क जमुआ का पहचान बनेगा। और अर्थ व्यवस्था को मजबूती देगा।

इको पार्क पर्यावरण संरक्षण को देगा बढ़ावा: मुनिया देवी

जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा कि यह इको पार्क प्रखंड वासियों को स्वच्छ वातावरण मनोरंजन और प्रकृति से जुड़ने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए वह पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा।

डीएफओ अंकित कुमार ने कहा कि इको पार्क का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण हरित विकास और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध करना है। कहा कि प्रशासन के द्वारा इसे सतत् रूप से विकसित और संरक्षित किया जायेगा।

इन लोगों की रही उद्घाटन में उपस्थित

इस मौके पर जिला पर्यावरण समिति के सदस्य राजकुमार राज, डीएफओ अंकित सिंह, रेंजर, सुरेश प्रसाद रजक, रेंजर एके रवि, जिला परिषद भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष परमेश्वर यादव, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदस्य, प्रभा,देवी, संजय हाजरा, बीस सूत्री अध्यक्ष जुनैद आलम, झामुमो नेता ओमप्रकाश महतो, जिप सदस्य विजय वर्मा, सासंद प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद, यादव, जमुआ मंडल अध्यक्ष बाल गोबिंद यादव, अशोक सिंह, विजय पांडेय, आतूल कुमार सेठ, वनपाल संजय कुमार संत, मंगलम, फॉरेस्ट कर्मी अनिल कुमार यादव, समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Badri kumar Yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed