विकसित भारत संकल्प भारत के तहत दी गई योजनाओं की जानकारी

Last Updated on December 21, 2023 by Gopi Krishna Verma जमुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य आम जनों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना स्वास्थ्य सचिव हरला में विकसित भारत संकल्प यात्रा का मेगा शो में ड्रोन उड़ाकर जल छिड़काव किया गया। वैश्विक पटल पर भारत महाशक्ति बनकर उभरा है। भारत सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो…

Last Updated on December 21, 2023 by Gopi Krishna Verma

जमुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य आम जनों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना स्वास्थ्य सचिव हरला में विकसित भारत संकल्प यात्रा का मेगा शो में ड्रोन उड़ाकर जल छिड़काव किया गया। वैश्विक पटल पर भारत महाशक्ति बनकर उभरा है। भारत सरकार के जनकल्याणकारी कार्यो का लाभ आम जनों को मिला है। वंचितों को भी इन योजनाओं से जोड़ने की कोशिशें तेज करनी है।

उक्त बातें भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव गोपाल शरण शांडिल्य ने जमुआ के हरला पंचायत सचिवालय के समक्ष आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित मेगा शो में गुरुवार को कही। बड़े तामझाम से आयोजित उक्त कार्यक्रम में स्कूली बच्चियों ने झारखण्ड की सांस्कृतिक नृत्य से समां बांध दिया। जेएसपीएल की महिलाओं ने पर्यावरण पर नृत्य कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में जैविक खाद,अमृत जीवा बनाने के तरीके किसानों को बतलाएं गए। कृषि, जेएसपीएल, जलनल, मनरेगा, स्वास्थ्य, जेएसपीएल ,शिक्षा विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए थे।

विभिन्न विभागों द्वारा सरकार के कार्यों और उपलब्धियों को बतलाया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि पदधिकारी एसआर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. एस पी मिश्रा, बीडीओ कमलेन्द्र सिन्हा, प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव, उपप्रमुख रब्बुल हसन, प्रखंड़ 20सूत्री के अध्यक्ष मो. जुनैद आलम मुखिया उमेश यादव, पूर्व मुखिया महेंद्र यादव,सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव, विधायक प्रतिनिधि केदार यादव,बैजू यादव, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं विकसित भारत के प्रतिनिधि परमेश्वर यादव के अलावे सुधीर द्विवेदी ने भी विचार रखे। सबों ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।भीड़ से ही कुछ लोगों ने सरकार की योजनाओं से मिले लाभ के बारे में खुद की सफलता की स्टोरी बतलाइ।

कार्यक्रम में ही ड्रोन उड़ाकर उससे जल छिड़काव कर बतलाया गया कि खेतों में इस ड्रोन के जरिए द्रवित पोषक तत्वों या पीडकनाशी दवाओं का छिड़काव किया जाए।

कार्यक्रम में नरेश यादव, बीईओ, बीपीओ मनरेगा, भाजपा के अधीर वर्मा, गोविंद मोदी, राहुल राम सहित कई लोग थे। कार्यक्रम का संचालन सर्व शिक्षा अभियान के बीपीओ छोटेलाल साव ने किया।

About Author

About the Author

Gopi Krishna Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports