चोंगाखार पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम सम्पन्न

Last Updated on November 27, 2025 by Gopi Krishna Verma बिरनी। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के चोंगाखार पंचायत भवन में झारखंड सरकार की बहुप्रतीक्षित योजना सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन बिरनी प्रखंड विकास पदाधिकारी फणीश्वर रजवार, अंचलाधिकारी संदीप कुमार मद्धेशिया एवं स्थानीय मुखिया देवकी देवी के द्वारा संयुक्त रूप…

Last Updated on November 27, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के चोंगाखार पंचायत भवन में झारखंड सरकार की बहुप्रतीक्षित योजना सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन बिरनी प्रखंड विकास पदाधिकारी फणीश्वर रजवार, अंचलाधिकारी संदीप कुमार मद्धेशिया एवं स्थानीय मुखिया देवकी देवी के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

उक्त कार्यक्रम में आबुआ आवास, पीएम आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, पशुधन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र, भूमि का दाखिल खारिज, आधार कार्ड इत्यादि से सम्बन्धित कई योजनों के फार्म को स्वीकार एवं संबंधित योजनाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान का उपाय किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी विभाग के कर्मी एवं पंचायत के हजारों महिला पुरुष उपस्थित थे।

मौके पर पंचायत समिति सदस्य पूर्वी भाग सुलेखा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य पश्चिमी भाग भीखन राय, मुखिया प्रतिनिधि रामलखन वर्मा, समेत सभी वार्ड सदस्य, आंगनबाड़ी सेविका, सहीया, जल सहिया, जन वितरण प्रणाली के दुकानदार, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के सदस्य, स्वयंसेवक, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक समेत हजारों ग्रामीण उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Sunil Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports