तृतीय राज्यस्तरीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह टीम को 7स्वर्ण, 2रजत और 2कास्य पदक

Last Updated on January 13, 2024 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। दो दिवसीय धनबाद के पेमिया ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में संपन्न हुए तृतीय महिला राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाडिय़ों ने सत् प्रतिशत रिजल्ट देते हुए 7स्वर्ण, 2रजत और 2कास्य पदक जीता है।गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि…

Last Updated on January 13, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। दो दिवसीय धनबाद के पेमिया ऋषिकेश पब्लिक स्कूल में संपन्न हुए तृतीय महिला राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गिरिडीह के खिलाडिय़ों ने सत् प्रतिशत रिजल्ट देते हुए 7स्वर्ण, 2रजत और 2कास्य पदक जीता है।
गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव अमित स्वर्णकार ने बताया कि पोबियां ऋषिकेश पब्लिक स्कूल धनबाद में दिनांक 11 और 12 जनवरी को तृतीय महिला राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड ताइक्वांडो संघ के द्वारा कराया गया था। जिसमें पूरे झारखंड़ के लगभग 550 महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी भाग लिया था।

प्रतियोगिता में गिरिडीह के अलग-अलग स्कूलों से चयनित कुल 11महिला खिलाड़ी कोच आकाश स्वर्णकार और रोहित राय के साथ धनबाद गए हुए थे।
जिसमें खिलाडिय़ों ने अपना उमदा प्रदर्शन करते हुए सभी खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहे।

इन लोगों ने जीता पदक:
पदक जितने वाले में श्री गुरुनानक विद्यालय की अर्पिता स्वर्णकार अंडर 41किलोग्राम के सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक; जैनब परवीन अंडर 55 किलोग्राम में रजत पदक; मोगिया स्कूल की सोया कुमारी ओवर 59 किलोग्राम के कैडेट वर्ग में स्वर्ण पदक और विधि भूषण अंडर 33किलोग्राम के जूनियर वर्ग में कांस्य पदक; सीसीएल डीएवी की नव्या सिंह अंडर 20 किलोग्राम के सब-जूनियर में स्वर्ण और काव्या सिंह रजत पदक;
वहीं कार्मेल स्कूल की तनीषा आर्य ओवर 47किलोग्राम के सब जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक और कृतिका बर्मन ओवर 68 किलोग्राम के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक तथा तांशी तानी भी स्वर्ण पदक जितने में कामयाब रही; एसएसवीएम स्कूल की पल्लवी कुमारी शाहा जूनियर आयु वर्ग के अंडर 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक और कोमल कुमारी गोंड कास्य पदक जितने में कामयाब रही।

बगैर सरकारी सहायता व सहयोग से जिले का कर रहे नाम रौशन:
कहा इस वर्ष का ये पहला प्रतियोगिता था और गिरिडीह के खिलाडिय़ों ने सत् प्रतिशत रिजल्ट दे कर नए साल का तौफा गिरिडीह को दिया है। गिरिडीह में ताइक्वांडो एक मात्र संघ है जिसके खिलाड़ी लगातार बिना किसी सरकारी विभागीय सहायता या सहयोग के राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ अपने मेहनत और खर्च तथा जिला संघ के सहयोग से पदक जीत कर गिरिडीह को लगातार गौरवांवित कर रहे हैं।
अब इस प्रतियोगिता में सभी स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी माह में होने वाले प्रथम महिला राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए खेलेंगे। खिलाड़ियों के इस सत् प्रतिशत उपलब्धि पर गिरिडीह के सभी ताइक्वांडो खिलाड़ियों और पदाधिकारियो में खुशी की लहर है।


गिरिडीह जिला ताइक्वांडो संघ के सभी पदाधिकारियों अध्यक्ष सुमिर कुमार शर्मा, संरक्षक पूर्व विधायक निर्भय शहबादी, महासचिव अमित स्वर्णकार के अलावा मनोहर वर्मा, आकाश कुमार स्वर्णकार, ज्योति कुमार, रोहित राय, शशिकांत विश्वकर्मा, राजकुमार, पंकज कुमार तथा ताइक्वांडो के सभी खिलाडियों ने सभी विजेता खिलाड़ी और कोच आकाश कुमार स्वर्णकार और रोहित राय को बधाई और शुभकामनाएं दी।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports