Last Updated on October 10, 2026 by Gopi Krishna Verma
ST, SC और OBC वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक सत्र 2025–26 और 2026–27 हेतु आवेदन प्रक्रिया की घोषणा; 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

गिरिडीह। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी का कार्यालय, गिरिडीह (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण शाखा) द्वारा पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को लेकर आवश्यक सूचना जारी की गई है।
झारखंड राज्य पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना नियमावली, 2022 के तहत प्रवेशिकोत्तर (पोस्ट-मैट्रिक) पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति (ST), अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़ी जाति (OBC) के छात्र-छात्राओं से ई-कल्याण पोर्टल (e-Kalyan Portal) पर वित्तीय वर्ष 2025–26 एवं 2026–27 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

छात्रवृत्ति आवेदन से जुड़ी मुख्य तिथियां:
- शैक्षणिक सत्र 2025–26 (छात्र/छात्राओं के आवेदन हेतु):
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 01 अक्टूबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026
- शैक्षणिक सत्र 2026–27 (शैक्षणिक संस्थानों के पंजीकरण हेतु):
- पंजीकरण शुरू होने की तिथि: 01 अक्टूबर 2026
- पंजीकरण की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026

जिला कल्याण पदाधिकारी, गिरिडीह की ओर से जारी इस सूचना के अनुसार, सभी पात्र विद्यार्थी और शैक्षणिक संस्थान निर्धारित समय सीमा के भीतर ई-कल्याण पोर्टल पर जाकर अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें। किसी भी प्रकार की जानकारी या पत्राचार के लिए ई-मेल dwo-giridih@jharkhandmail.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।




