Last Updated on July 20, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सोमवार को भाजपा गिरिडीह नगर के अध्यक्ष जयशंकर सिन्हा सिंकू और भाजपा गिरिडीह महानगर के जिला मीडिया सह-प्रभारी राजेश जायसवाल के नेतृत्व में एक टीम ने कालीबाड़ी पास खुला नाले का जायजा लिया गया। उनलोगों ने जिला प्रशासन नगर निगम से अभिलंब नाले की मरम्मती की मांग किया। इधर भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर के जिला मीडिया सह-प्रभारी राजेश जायसवाल ने कहा है कि गिरिडीह शहर के सबसे व्यस्ततम कालीबाड़ी रोड में नाला सफाई को लेकर एक बड़े गड्ढे कर के छोड़ दिया गया है।

इस कारण सड़क संकरी हो गई है और दिन भर जाम की समस्या बनी रहती है। आम लोगों, दुकानदारों, वाहन चालकों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द इस नाला का निर्माण कराया जाए और गड्ढे को भरवाया जाए, ताकि आम जनता को जाम और अन्य समस्याओं से राहत मिल सके। जनता की सुविधा सर्वोपरि है और इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह के नगर अध्यक्ष जय शंकर सिन्हा (सिंकु) ने कहा है कि कालीबाड़ी रोड शहर का सबसे व्यस्ततम मार्ग है, जहाँ प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है। नाला सफाई के नाम पर एक बड़ा गड्डा कर के छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है और दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है।

उन्होंने नगर निगम और जिला प्रशासन से कड़ी मांग करते हुए कहा कि इस नाला का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए और गड्ढे को भरकर सड़क को सुचारु किया जाए, ताकि व्यापारियों, आम नागरिकों और वाहन चालकों को राहत मिल सके। यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा।




