Last Updated on September 12, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। जिला के चेताडीह स्थित मातृत्व-शिशु स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते वार्ड में घना धुआं भर गया, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया।
अस्पताल कर्मियों की तत्परता से बचा बड़ा हादसा
धुआं उठते ही अस्पताल कर्मियों और मेडिकल स्टाफ ने बिना समय गंवाए तत्परता दिखाई और SNCU में भर्ती सभी नवजात शिशुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी त्रासदी होने से बच गई।

शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि, घटना के सटीक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
दो नवजातों की हालत गंभीर
हादसे के वक्त ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती दो नवजात शिशुओं की स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम सभी बच्चों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।




