JTET 2026: गिरिडीह में 46 केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा, डीसी रामनिवास यादव ने दिए सख्त निर्देश
Last Updated on October 30, 2026 by Gopi Krishna Verma
एक नज़र :
- परीक्षा की तिथि: 01 नवंबर 2026 (रविवार)
- परीक्षा केंद्र: गिरिडीह जिले में कुल 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
- परीक्षा का समय:
- प्रथम पाली (कक्षा 6 से 8 – उच्च प्राथमिक स्तर): पूर्वाह्न 09:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
- द्वितीय पाली (कक्षा 1 से 5 – प्राथमिक स्तर): अपराह्न 02:00 बजे से 04:30 बजे तक।

गिरिडीह। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 के सफल, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों, दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षकों और पुलिस पदाधिकारियों की एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कदाचारमुक्त परीक्षा प्रशासन की प्राथमिकता
बैठक को संबोधित करते हुए डीसी रामनिवास यादव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा का संचालन पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर पूर्ण प्रतिबंध
उपायुक्त ने सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन जांच करने और किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री को परीक्षा कक्ष में ले जाने पर कड़े प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, डिजिटल डायरी और कैलकुलेटर जैसे सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के ले जाने पर
