Last Updated on September 6, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। थाना क्षेत्र के सेरुआ में गुरुवार की देर रात्रि चार अज्ञात तलवार धारियों ने घर में अकेली महिला को तलवार दिखा कर घर में रखे जेवर समेत कई कीमती समान ले गए।
भुक्तभोगी सेरुआ निवासी सविता देवी पति श्यामसुंदर रविदास ने बताई कि घर के आंगन में खाट पर सोए थे। इसी बीच चार अज्ञात लोग घर के आंगन में लकड़ी का गेट खोल कर आ गए, चारों मुंह में कपड़ा बांध हुए थे और एक व्यक्ति हाथ में तलवार और टॉर्च जला कर आंख पर मारते हुए सामने खड़ा हो गया। जिसके बाद तीन व्यक्ति घर के अंदर जा कर लाखों के जेवर, कांसा के बर्तन और कपड़ा ले कर चले गए। हो-हल्ला करने पर आसपास के लोग जमा हुए तब तक चारो फरार हो गए। सुबह नदी के किनारे समान फेंका हुआ मिला। उन्होंने गावां पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग कि है।

इधर सूचना के बाद गावां पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच के बाद घटना की पुष्टि नहीं हुई है, घटना स्थल से तीन सौ मीटर की दूरी पर घर के लोग रह रहे थे। थाना प्रभारी महेश चंद्र ने कहा कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आसपास लोगों से पूछताछ की तो घटना की पुष्टि नहीं हुई। कहा कि घटना संदिग्ध लग रहा है। डकैती की कोई घटना नहीं हुई है। अज्ञात चोरों के द्वारा अल्बेस्टर के रूम में ताला तोड़ कर चोरी की घटना प्रकाश में आई है।
सेरुआ मुखिया ने गावां पुलिस से क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने की मांग की है।




