दर्जनों लोगों ने भाजपा छोड़ थामा लाल झंडा व फांसीवाद को मिटाने का लिया संकल्प

Last Updated on September 6, 2024 by Gopi Krishna Verma गावां। प्रखंड अंतर्गत महुवरी, सिरी महेशपुर व पत्थलडीहा में भाकपा माले का ग्रामसभा बैठक सम्पन्न हुई। ग्राम सभा की अध्यक्षता माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव एवं संचालन आरवायए जिला सचिव अशोक मिस्त्री ने किया। ग्राम सभा में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक…

Last Updated on September 6, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। प्रखंड अंतर्गत महुवरी, सिरी महेशपुर व पत्थलडीहा में भाकपा माले का ग्रामसभा बैठक सम्पन्न हुई। ग्राम सभा की अध्यक्षता माले जिला कमिटी सदस्य सकलदेव यादव एवं संचालन आरवायए जिला सचिव अशोक मिस्त्री ने किया।

ग्राम सभा में मुख्य रूप से धनवार के पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे। ग्राम सभा में मुख्य रूप से अगामी 09 सितंबर को धनबाद में होने वाली एकता रैली में जाने को लेकर तैयारी की गई।

जनता इस बार जाति धर्म से ऊपर उठकर भाकपा माले के पक्ष में खड़ा होगें और इस बार लाल झंडा धनवार विधानसभा में बुलंद होगा: राजकुमार यादव

ग्राम सभा को सम्बोधित करते हुए धनवार के पूर्व विधायकर राजकुमार यादव ने कहा कि महुवरी गांव से सैकड़ों लोग एकता रैली में जाएंगे और महुवरी गांव गिरिडीह जिला के अंतिम छोर में है। गांव में अभी भी विकास काम अधुरा पड़ा हुआ है और इस गांव में एक हाई स्कूल की जरुरत है जो बच्चियों को अभी 8 किलोमीटर जाना पड़ता है। यहां पर किसानों का ज़मीन का कटाव गार्डवाल के अभाव में हो रहा हैं। इन सभी चीजों पर 2024 में यदि भाकपा माले को मौका मिला तो यहां पर जो भी ग्रामीणों की समस्या हैं शिक्षा, स्वास्थ व रोजगार सभी को पहले पुरा करना हैं। इसलिए जनता ने इस बार संकल्प लिया है की इस बार वे लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर भाकपा माले के पक्ष में खड़ा होंगे और इस बार लाल झंडा धनवार विधानसभा में बुलंद होगा।

महुवरी के तमाम किसान, मजदूर, मां बहनों को धन्यवाद देते हैं कि आज हेमंत सरकार मइयां सम्मान योजना, 200 यूनिट बिजली फ्री, दो लाख क़र्ज़ माफ़ी, पोषण सखी का पुनः बहाली करना सरकार के इस कदम का जनता बहुत स्वागत कर रही हैं और छोटनरी पुल उन्होंने हेमंत सोरेन से करवाया और आज सतगावां-गांवा को जोड़ने का काम किया। पुल कोई बाबूलाल मरांडी ने नहीं दिया। यह पुल हमारी लड़ाई और हेमंत सोरेन का देन है। ग्राम सभा में सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

शामिल होने वाले साथियों का नाम रंधीर राजवंशी, पप्पू राजवंशी, रुपेश यादव, दिनेश प्रसाद यादव, संजय, कृष्णा यादव, सोनु कुमार, विक्रम राजवंशी, सुनीता देवी, दोकल राजवंशी, सोमर महतो समेत दर्जनों लोग थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports