Last Updated on July 14, 2024 by Gopi Krishna Verma

गावां। अवैध खनन के खिलाफ गावां वन प्रक्षेत्र के रेंजर अनिल कुमार ने गावां के भतगढ़वा जंगल में छापेमारी अभियान चलाया।
इस दौरान उन्हें सफेद पत्थर का अवैध खदान बंद मिला। उन्होंने पूरा दिन अवैध खदान में छापेमारी अभियान चलाया जहां उन्हें वन भूमि पर सफेद पत्थर के कई खदान मिले।

रेंजर अनिल कुमार ने कहा कि मीडिया में खबर आने के बाद युक्त जंगल में छापेमारी अभियान चलाया गया। जहां वन भूमि पर सफेद पत्थर के खदान मिले; लेकिन खदान बंद था। कहा कि वन भूमि पर खनन करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही अवैध खदान संचालक पर वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। अवैध खदान संचालक को चिन्हित कर लिया गया है।
बता दें कि कई सालों से भतगढ़वा जंगल के झंहुआ तरी, दुलरिया पहाड़ी, समचिहरिया पहाड़, खरुआ नाला में अवैध बेसकीमती सफेद पत्थर खदान का संचालन किया जा रहा है। अवैध खनन से कई एकड़ जंगल नष्ट हो चुके हैं।




