गांडेय विधायक ने डीसी सहित वरीय पदाधिकारियों के साथ विकास कार्यों का किया अवलोकन, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Last Updated on June 16, 2026 by Gopi Krishna Verma पुल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण, जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर गिरिडीह। मंगलवार को गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन एवं उपायुक्त रामनिवास यादव सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने जिले में संचालित विभिन्न विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण, उद्घाटन एवं समीक्षा…

Last Updated on June 16, 2026 by Gopi Krishna Verma

पुल, आंगनबाड़ी केंद्र एवं स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण, जनहित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

गिरिडीह। मंगलवार को गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन एवं उपायुक्त रामनिवास यादव सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने जिले में संचालित विभिन्न विकासोन्मुखी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण, उद्घाटन एवं समीक्षा की। कार्यक्रम के तहत गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत खावा-जगमनरायडीह पुल निर्माण कार्य (ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल) का उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क एवं पुल संपर्क किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास की आधारशिला होते हैं। इस पुल के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा होगी, वहीं जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक समय पर पहुंच सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा आमजन की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाओं का क्रियान्वयन प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

इसके पश्चात बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में एचडीएफसी बैंक के सीएसआर मद से रंग-रोगन एवं साज-सज्जा किए गए 39 आंगनबाड़ी केंद्रों का समेकित उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के भौतिक संसाधनों को सुदृढ़ करते हुए बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया गया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि केंद्रों में बच्चों एवं लाभुकों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन एवं उपायुक्त रामनिवास यादव ने बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी व्यवस्था, दवा उपलब्धता, चिकित्सकीय सुविधाएं, प्रसव कक्ष, वार्डों की साफ-सफाई तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने मरीजों की सुविधा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सेवा वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।

निरीक्षण एवं उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की भी समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार, महापौर, प्रमिला मेहरा, उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, बेंगाबाद प्रमुख सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed