Last Updated on January 18, 2024 by Gopi Krishna Verma
सीडीपीओ एवं लेडी सुपरवाइजर की देख-रेख में जिले के सभी प्रखंड़ के हाट-बाजार, पंचायत एवं गांव में चलाया जाएगा प्रचार वाहन

गिरिडीह। गुरुवार को समाज कल्याण विभाग के द्वारा उपायुक्त, गिरिडीह नमन प्रियेश लकड़ा के अध्यक्षता में डायन प्रथा उन्मूलन हेतु जिले के सभी प्रखंडों में प्रचार- प्रसार हेतु हरी झंडी दिखा के प्रचार वाहन रवाना किया गया।

प्रचार-प्रसार वाहन डायन प्रथा उन्मूलन हेतु जिला के सभी प्रखंड के हाट बाजार, पंचायत एवं गांव में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं लेडी सुपरवाइजर की देखरेख में चलाया जाएगा, जिससे जिला में हो रही महिला उत्पीड़न को कम किया जा सके।
फ्लैग ऑफ़ के दौरान उप विकास आयुक्त गिरिडीह, उप नगर उपयुक्त गिरिडीह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गिरिडीह, जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिडीह, जिला भू- अर्जन पदाधिकारी गिरिडीह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गिरिडीह एवं बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी/ कर्मचारी, कार्यालय कर्मचारी के साथ-ही-साथ स्वयंसेवी संस्था के अधिकारी उपस्थित हुए।




