जामताड़ा साइबर थाना में पदस्थापित आरक्षी गौतम कुमार निकला ठगी का मास्टरमाइंड

0

Last Updated on July 25, 2026 by Gopi Krishna Verma

जब्त वाहनों को सस्ते दामों में दिलाने का झांसा देकर बेंगाबाद के आठ लोगों से ठग लिए ₹39 लाख से अधिक की राशि

गिरिडीह। चपुआडीह निवासी महाराज यादव के आवेदन पर केस दर्ज कर पुलिस ने की जांच पड़ताल। अनुसंधानकर्ता विजय कुमार मंडल की टीम ने मधुपुर थाना क्षेत्र के गाड़िया गांव में छापेमारी कर आरोपी आरक्षी गौतम कुमार की गिरफ्तारी के बाद जेल भेज दिया।

बता दें कि आरक्षी ने थाना में जप्त विभिन्न वाहनों को सस्ते दामों में निविदा में दिलाने का भरोसा देकर चपुआडीह निवासी महाराज यादव के अलावा उसके जान पहचान के आठ लोगों से 39 लाख से अधिक की धोखाधड़ी किया था।

जब वाहन दिलाने में आनाकानी और फोन नहीं उठाने लगा साथ ही नंबर ब्लॉक किए जाने पर शंका हुई। छानबीन में ठगी का एहसास हुआ तब जाकर महाराज यादव ने बेंगाबाद थाना में केस दर्ज कराया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed