गिरिडीह में 30 नवंबर से शुरू होगा रक्तदान अभियान, 11 जनवरी तक 18 स्थानों पर लगेंगे शिविर

0

Last Updated on November 28, 2026 by Gopi Krishna Verma

डीसी की पहल, जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक चलेगा अभियान; जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना है उद्देश्य

गिरिडीह। जिले में रक्त की कमी दूर करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने व्यापक रक्तदान अभियान की पहल की है। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर 30 नवंबर 2026 से 11 जनवरी 2027 तक जिले में कुल 18 रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें पांच शिविर जिला एवं अनुमंडल स्तर पर तथा 13 शिविर प्रखंड स्तर पर लगाए जाएंगे।

जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अभियान के तहत समाहरणालय, अनुमंडल कार्यालयों और प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसरों में निर्धारित तिथियों पर शिविर आयोजित होंगे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिले में रक्त की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करना और आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर रक्त मुहैया कराना है।

जिला एवं अनुमंडल स्तर पर रक्तदान शिविरों का कार्यक्रम

क्रमतिथिशिविर स्थल
130 नवंबर 2026समाहरणालय, गिरिडीह
204 दिसंबर 2026अनुमंडल कार्यालय, गिरिडीह
314 दिसंबर 2026अनुमंडल कार्यालय, डुमरी
421 दिसंबर 2026अनुमंडल कार्यालय, बगोदर-सरिया
530 दिसंबर 2026अनुमंडल कार्यालय, खोरीमहुआ

प्रखंड स्तर पर रक्तदान शिविरों का कार्यक्रम

क्रमतिथिशिविर स्थल
107 दिसंबर 2026बेंगाबाद
209 दिसंबर 2026गांडेय
311 दिसंबर 2026गिरिडीह
416 दिसंबर 2026पीरटांड़
518 दिसंबर 2026डुमरी
623 दिसंबर 2026बिरनी
726 दिसंबर 2026बगोदर
828 दिसंबर 2026सरिया
902 जनवरी 2027गावां
1004 जनवरी 2027देवरी
1106 जनवरी 2027तिसरी
1209 जनवरी 2027जमुआ
1311 जनवरी 2027धनवार

नोट: सभी शिविर संबंधित समाहरणालय, अनुमंडल एवं प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसरों में आयोजित किए जाएंगे।

अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

उपायुक्त के निर्देश पर संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय परिसर में निर्धारित तिथियों पर रक्तदान शिविर के सफल आयोजन और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

युवाओं और सामाजिक संगठनों से रक्तदान की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, युवाओं और सामाजिक संगठनों से रक्तदान अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लोगों की जागरूकता और सहभागिता से जिले में रक्त की उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिलेगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आपातकालीन स्थिति में समय पर रक्त उपलब्ध कराने की दिशा में यह अभियान महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *