नारी शक्ति अधिनियम लागू होने पर भाजपाईयों ने पीएम का जताया आभार

0

Last Updated on April 13, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। सोमवार को गिरिडीह जिले में नारी शक्ति अधिनियम लागू होने पर भाजपा जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने नया परिषद भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजन कर खुशी जाहिर की। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से महिलाओं को राजनीति में पर्याप्त भागीदारी देने की मांग की जा रही थी, जिसे अब यह अधिनियम पूरा करता है। इस कानून के तहत महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है, जिससे पंचायत से लेकर संसद तक उनकी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित होगी। जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि इससे न केवल महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और राजनीति में भी वे आगे आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस कानून के लागू होने से समाज में महिलाओं की स्थिति और अधिक सशक्त होगी तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने का नया अवसर मिलेगा। भाजपा सरकार हमेशा से महिलाओं के विकास और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध रही है और यह अधिनियम उसी सोच का परिणाम है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री शालिनी बैशखियार, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर बिनीता कुमारी और जिला अध्यक्ष उषा कुमारी सहित कई अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed