पांच अगस्त को डीसी ऑफिस का घेराव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक

Last Updated on July 10, 2024 by Gopi Krishna Verma गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की गिरिडीह प्रभारी बबिता झा ने मंगलवार को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ की अध्यक्षता में आगामी 5 अगस्त को होने वाली उपायुक्त कार्यालय के घेराव को लेकर बैठक किया गया। वहीं ज़िले के विभिन्न प्रखंडों के…

Last Updated on July 10, 2024 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की गिरिडीह प्रभारी बबिता झा ने मंगलवार को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ की अध्यक्षता में आगामी 5 अगस्त को होने वाली उपायुक्त कार्यालय के घेराव को लेकर बैठक किया गया।

वहीं ज़िले के विभिन्न प्रखंडों के उदनाबाद, सिकदारडीह में बैठक कर सभी महिलाओं से ज्यादा-से-ज्यादा संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया।
साथ ही सिकदारडीह में एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया गया। भाजपा महिला मोर्चा प्रभारी बबिता झा ने बताया की झारखंड की महिला विरोधी सरकार में सबसे ज्यादा अगर कोई तरस्त अगर कोई है तो वह महिलाएं हैं, सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न का केश अगर दर्ज है तो वह झारखंड सरकार में है। उन्होंने प्रदेश के अनुसार विधानसभा घेराव की संख्या कम से कम 5 हजार की दी गई है; लेकिन गिरिडीह में 5000 पार की संख्यां में महिलाएं उपस्थित होकर उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगी।

इधर भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा की सातों विंग में एक मुख्य विंग हमारी महिला मोर्चा भी है और में अपनी पूरी सहयोग कर उपायुक्त कार्यालय का घेराव को सफल बनाने में अपना सहयोग करेंगे। प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा प्रो विनिता कुमारी ने कहा की महिला मोर्चा का इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी पूरी सहयोग में टीम को करूंगी। संगीता सेठ ने कहा की आज मैं विस्तर पर होकर भी संगठन के लिए काम कर रही हूं महिलाएं आधी आबादी है लेकिन इस झारखंड की सरकार में अगर सबसे ज्यादा कोई ठगा जा रहा तो वह महिला है।

मौके पर बैठक में महिला मोर्चा प्रभारी बबिता झा, प्रदेश मंत्री भाजपा महिला मोर्चा प्रो. विनीता कुमारी, महामंत्री उषा शर्मा, उपाध्यक्ष सोनिया कौशिक, मंत्री मीना गुप्ता, कार्यसमिति सदस्य पिंकी सिंह, ममता देवी, नीतू शोला, कुसुम सिन्हा, मंडल अध्यक्ष रीना मंडल, पिंकी कुमारी, रीना शर्मा, प्रमिला महादेवन समेत सैकड़ों महिला उपस्थित थी।

About Author

About the Author

Pappu Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports