Last Updated on July 25, 2026 by Gopi Krishna Verma

गिरिडीह। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में कांग्रेस के दोहरे रवैए एवं झारखंड के युवाओं के साथ हुए अन्याय के विरोध में राहुल गांधी का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर के नेतृत्व में टावर चौक, गिरिडीह पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर कांग्रेस के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और युवाओं के हितों की बात करती है, लेकिन झारखंड में JPSC, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आए गंभीर अनियमितताओं और युवाओं के भविष्य से हुए खिलवाड़ पर पूरी तरह मौन है। यह कांग्रेस के दोहरे चरित्र और अवसरवादी राजनीति का स्पष्ट प्रमाण है।भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य के लाखों अभ्यर्थी वर्षों से निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की प्रतीक्षा कर रहे हैं; लेकिन वर्तमान राज्य सरकार की उदासीनता और कांग्रेस के मौन समर्थन के कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। युवाओं के सपनों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय स्वीकार नहीं किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी ने मांग की कि सभी विवादित भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा राज्य के युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से न्याय दिया जाए। भाजपा ने स्पष्ट किया कि युवाओं के अधिकारों, उनके भविष्य और न्याय की लड़ाई को लेकर पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा जब तक राज्य के युवाओं को न्याय नहीं मिलता, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से अपना आंदोलन जारी रखेगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री शालिनी वैश्यखार, पूर्व महापौर सुनील पासवान, चुन्नूकान्त, महामंत्री संदीप डंगेईच, उपाध्यक्ष नवीन सिन्हा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अनुप सिन्हा, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, मिथुन चंद्रवंसी, विनय सिंह, नवनीत सिंह, ज्योतिष शर्मा, अजय पाठक अरविंद बरनवाल, नीलू सिन्हा, विभाकर पांडे, उत्तम कुमार, संत कुमार लल्लू, हरमिन्दर सिंह बग्गा, सिंकु सिन्हा, कुन्दन सिंह, बबली साहू, मनोज पंडित, संतोष गुप्ता, अमित आर्या, राम बाबू साव, दिलीप राम सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




