Last Updated on January 8, 2024 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। प्रखंड क्षेत्र के चोंगाखार पंचायत भवन में सोमवार को भारत सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बगोदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, अंचलाधिकारी सारांश जैन, जिप सदस्य सूरज सुमन एवं स्थानीय मुखिया देवकी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस बीच पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने सभा को संबोधित करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे विस्तार से जानकारी दिया। वहीं जेएसएलपीएस से जुड़ी सरिता वर्मा ने बहुचर्चित उज्जवला योजना के आने से उसके जीवन में हुवे बदलाव को उपस्थित लोगों से साझा किया। लक्ष्मी वर्मा ने एक आम महिला से बैंक सखी तक के मुकाम को हासिल करने के संघर्ष को बयां किया।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील वर्मा, पुलिस प्रशासन सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, जिला परिषद सांसद प्रतिनिधि नारायण पाण्डेय, विद्युत विभाग सांसद प्रतिनिध मनोज चंद्रवंशी, पंचायत समिति सदस्य सुलेखा कुमारी, पंचायत समिति सदस्य भीखन राय, पंचायत सेवक जयनारायण रंजन , रोजगार सेवक शमीम अंसारी, जेई मदन यादव, राम प्रसाद वर्मा, नारायण यादव, विक्रम तरवे, रंजीत राय, आजाद तूरी, सुनील वर्मा, कुणाल रंजन, महेश यादव, तिलक राय, अनिल यादव, अर्जुन वर्मा, किशोर हांसदा, सचिन कुमार वर्मा, सिताराम,राय, भीम यादव, रमेश मरांडी, सुखलाल हसदा, सागर तूरी, विजय यादव, सकलदेव यादव, प्रवीण वर्मा, डूमर हांसदा, गोपाल राम, संतोष तूरी, मनोज तूरी, झुपर यादव, दिलीप तूरी, शिवजी राम, सहित सैकड़ों जेएसएलपीएस के महिला समूह के दीदी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहिया जलसहिया दीदी उपस्थित थे।




