धान कटाई को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष लगभग डेढ़ दर्जन लोगों की हालत गंभीर

Last Updated on October 29, 2025 by Gopi Krishna Verma बिरनी। बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के ग्राम जनता जरीडीह में धान कटाई के दौरान हुए कहा सुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया जिसमें महिला पुरुष समेत दोनों पक्षों से कुल 19 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मामला विवादित जमीन पर धान काटने…

Last Updated on October 29, 2025 by Gopi Krishna Verma

बिरनी। बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के ग्राम जनता जरीडीह में धान कटाई के दौरान हुए कहा सुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया जिसमें महिला पुरुष समेत दोनों पक्षों से कुल 19 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मामला विवादित जमीन पर धान काटने को लेकर शुरू हुई देखते हीं देखते यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गई।

घायलों की पहचान सीताराम वर्मा 49 वर्ष, सहोदरी देवी 33 वर्ष, छोटू यादव 50 वर्ष, दीनदयाल वर्मा 48 वर्ष, सरिता वर्मा 27 वर्ष, शंकर वर्मा 62 वर्ष, सविता देवी 30 वर्ष, इंद्रदेव वर्मा 30 वर्ष, अमन वर्मा 17 वर्ष, देवंती देवी 34 वर्ष, सावित्री देवी 55 वर्ष, श्रीकांत वर्मा 27 वर्ष, युगल यादव 65 वर्ष, विकास वर्मा 25 वर्ष, दशरथ महतो 55 वर्ष, राजेश वर्मा 28 वर्ष, अभिनव वर्मा 17 वर्ष, लोधनी देवी 50 वर्ष एवं मीणा देवी 55 वर्ष के रूप में की गई।

जैसा कि स्थानीय लोगों ने बताया कि शंकर महतो और जयनाथ महतो के बीच पिछले दस वर्षों से एक जमीनी विवाद चला आ रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। एक पक्ष से श्रीकांत वर्मा ने बताया कि हमलोग धान काट रहे थे तभी दूसरे पक्ष के शंकर महतो और उनके समर्थक तलवार लेकर खेत पहुंचकर अचानक हमला कर दिया। वहीं विकास वर्मा ने भी दूसरे पक्ष के जयनाथ वर्मा और उनके सहयोगियों पर तलवार से हमला करने का आरोप लगाया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी पहुंचाया, जहां डॉ. मजहबीन और चिकित्सा प्रभारी साकिब जमाल ने उपचार किया। कई की हालत गंभीर होने पर उन्हें बाहर रेफर कर दिया गया।मामले की जानकारी मिलते ही बिरनी थाना की पेट्रोलिंग टीम अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।

About Author

About the Author

Sunil Kumar Verma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the editor

Gopi Krishna verma

Gopikrishna Verma serves as the Editor of the ‘Dahad India’ news portal. Furthermore, he possesses over fifteen years of experience in the field of journalism. In addition to his work with this news portal, he currently serves as a correspondent for the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. He began his career in journalism with the Hindi edition of the ‘Hindustan Times’. His writing on serious subjects—such as public issues, law, education, and the environment—is remarkable, unique, and inspiring. His dedication to the field of education is such that he himself serves as the Director and Science Mentor at an educational institution, the ‘Adarsh Institute of Education’.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports